LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

NTA में बड़े बदलाव, अब प्रवेश परीक्षाओं की जिम्मेदारी संभालेगा, भर्ती परीक्षा से होगा बाहर

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की है कि अब नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) केवल उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा, जबकि भर्ती परीक्षाओं की जिम्मेदारी NTA से हटा दी जाएगी। इसके तहत मेडिकल परीक्षा NEET-2025 में बदलाव

NTA में बड़े बदलाव, अब प्रवेश परीक्षाओं की जिम्मेदारी संभाले

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हाल ही में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में बड़े बदलावों की घोषणा की है। अब एनटीए का मुख्य कार्य उच्च शिक्षा संस्थानों में प्रवेश परीक्षाओं का आयोजन करना होगा, जबकि भर्ती परीक्षाओं का जिम्मा अब एनटीए के हाथों में नहीं होगा।

मंत्री ने बताया कि एनटीए जल्द ही मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-2025 के पैटर्न में भी बदलाव करेगा। स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रालय के बीच बैठकें चल रही हैं, ताकि यह तय किया जा सके कि NEET-UG परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी या कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

2025 के एंट्रेंस टेस्ट में 60 लाख छात्रों के आवेदन होने का अनुमान है, जिसमें इंजीनियरिंग (JEE), मेडिकल (NEET), और यूजीसी नेट जैसी परीक्षाएं शामिल हैं। एनटीए इन परीक्षाओं को बेहतर तरीके से आयोजित करने के लिए नई टीम बनाएगा। इसके लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर राधाकृष्णन करेंगे।

इस बदलाव के तहत, परीक्षा केंद्रों की योजना भी जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और मैजिस्ट्रेट से सलाह लेकर बनाई जाएगी, और सरकारी संस्थानों पर खास ध्यान दिया जाएगा।nta-education-ministry-changes-exam-responsibility-2025

NSIT
Nsmch