LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

IIT में बीटेक के साथ फाइन आर्ट्स और संस्कृति की पढ़ाई, हुआ नये कोर्स का आगाज

आइआइटी में बीटेक में फाइन आर्ट्स और संस्कृति की पढ़ाई होगी। इसमें एडमिशन भी होगा। एडमिशन के लिए जेइइ एडवांस्ड में सफल होना होगा।

IIT में बीटेक के साथ फाइन आर्ट्स और संस्कृति की पढ़ाई, हुआ न
IIT मद्रास में नए कोर्स की शुरुआत- फोटो : social media

IIT Madras Batch: IIT मद्रास ने बीटेक प्रोग्राम के साथ फाइन आर्ट्स और कल्चर एक्सीलेंस की पढ़ाई शुरू करने की घोषणा की है। इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced 2025 में सफल होना अनिवार्य है।

कोर्स की विशेषताएं

इंजीनियरिंग के साथ फाइन आर्ट्स और संस्कृति की पढ़ाई:

छात्र पारंपरिक डांस, संगीत, पेंटिंग और संस्कृति से संबंधित विषयों का अध्ययन करेंगे।

इन विषयों के लिए छात्रों को क्रेडिट भी मिलेगा।

पंजीकरण प्रक्रिया:

JEE Advanced 2025 की मेरिट लिस्ट में आने के बाद इच्छुक छात्र IIT मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

पहली बार बीटेक के साथ समग्र विकास:

छात्रों को इंजीनियरिंग के साथ फाइन आर्ट्स और संस्कृति का ज्ञान भी मिलेगा।

नयी शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत कोर्स की शुरुआत

उद्देश्य

छात्रों के तनाव को कम करना और उनके समग्र विकास को बढ़ावा देना।

विशेष अवसर:

छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलेगा।

स्पोर्ट्स कोटे के तहत एडमिशन की सुविधा

देशभर के विभिन्न IITs में नये सत्र से स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से भी एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी।

स्पोर्ट्स कोटे की मुख्य बातें

आरक्षित सीटें:

प्रत्येक IIT के बीटेक प्रोग्राम में 2 सीटें स्पोर्ट्स कोटे के लिए आरक्षित रहेंगी।

50% सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होंगी।

योग्यता:

नेशनल और इंटरनेशनल लेवल के खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जायेगी।

पिछला सत्र:

2024 में 2-3 IITs ने स्पोर्ट्स कोटे के माध्यम से खिलाड़ियों को एडमिशन में प्राथमिकता दी थी।