LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

SAIL दुर्गापुर स्टील प्लांट में बिना लिखित परीक्षा के मिलेगी नौकरी, जानें कैसे करें आवेदन

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में नर्स एफिशिएंसी ट्रेनी के 51 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।

SAIL
SAIL- फोटो : SAIL

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) में नर्स एफिशिएंसी ट्रेनी के 51 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी यहां दी गई है।

शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीएससी (नर्सिंग) या जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा होना चाहिए।  इंटर्नशिप सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) होना अनिवार्य है। मान्यता प्राप्त राज्य या राष्ट्रीय नर्सिंग काउंसिल से पंजीकरण सर्टिफिकेट अनिवार्य है।

आयु सीमा: सामान्य श्रेणी के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की गई है। ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 3 वर्ष और एससी/एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की आयु में छूट मिलेगी।

चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और योग्यता आधारित होगी।

NSIT
Nsmch

कैसे करें आवेदन?

SAIL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन पत्र डाउनलोड करें।

सभी आवश्यक दस्तावेज़ों के साथ आवेदन करें।

आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2024 है।

इंटरव्यू की महत्वपूर्ण जानकारी

तारीख: 3 दिसंबर 2024 से 5 दिसंबर 2024

समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक

स्थान: डीआईवी स्कूल, डीएसपी मुख्य अस्पताल के पास, जे.एम. सेनगुप्ता रोड, बी-ज़ोन, दुर्गापुर-713205


वेतन और लाभ: चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹10,000 स्टाइपेंड और ₹7,020 का नॉलेज इनहांसमेंट अलाउंसेस मिलेगा। यह उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो नर्सिंग क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखते हैं। आवेदन प्रक्रिया समय पर पूरी करें और सरकारी नौकरी का यह सुनहरा मौका न चूकें।