LATEST NEWS

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

BITSAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए करें आवेदन

BITSAT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। इच्छुक छात्र अब बिरला इंस्टीट्यूट में विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए बीआईटीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

BITSAT 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया कल से शुरू, यूजी और पीजी

बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट (BITSAT 2025) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया कल, 21 जनवरी 2025 से शुरू हो रही है। यह परीक्षा विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र BITSAT के लिए आवेदन प्रक्रिया को वेबसाइट bitsadmission.com के माध्यम से पूरा कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जल्द ही अपलोड की जाएगी, इसलिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

किस-किस पाठ्यक्रम में मिलेगा प्रवेश: BITSAT 2025 के तहत, छात्र B.E., B.Pharm., M.Sc., M.E., M.Pharm., MBA और पीएचडी (Doctoral Programmes) जैसे विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय को अपनी सुविधा के अनुसार चुना जा सकता है।

एप्लीकेशन प्रक्रिया:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाएं।
  2. BITSAT 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण लिंक पर क्लिक करके जरूरी डिटेल्स भरें।
  4. पंजीकरण के बाद बाकी डिटेल्स भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
  5. निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद, फॉर्म सबमिट करें।
  6. आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

BITSAT परीक्षा पैटर्न: BITSAT में कुल 4 सेक्शन होते हैं:

  • Physics: 40 प्रश्न
  • Chemistry: 40 प्रश्न
  • English Proficiency & Logical Reasoning: 15 + 10 प्रश्न
  • Mathematics: 45 प्रश्न

NSIT
Nsmch

सही उत्तर पर 3 अंक मिलते हैं, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक की कटौती होती है। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और मई 2025 में आयोजित की जा सकती है।