LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Narayan Murthy : नारायण मूर्ति ने खरीदा ऐसा फ्लैट कि कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान, दिवालिया विजय माल्या का किंगफिशर टावर्स बना आशियाना

आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के किंगफिशर टावर्स में ऐसा फ्लैट खरीदा है जिसकी कीमत जानकर लोग हैरान हो जा रहे हैं. यूबी सिटी विजय माल्या की पैतृक जमीन पर है.

Narayan Murthy flat
Narayan Murthy flat - फोटो : Social Media

Narayan Murthy : बैंकों का हजारों करोड़ रुपए लेकर फरार हो चुके विजय माल्या से जुड़ी एक डील को लेकर आईटी सेक्टर की दिग्गज नारायण मूर्ति चर्चा में हैं. यह डील आईटी प्रॉडक्ट या आईटी आधारित सेवाओं के लिए नहीं है. नारायण मूर्ति का यह सौदा एक आशियाने को लेकर है जिसकी कीमत सुनकर हर कोई हैरान रह जा रहा है. वहीं यह भारत में किसी लक्जरी अपार्टमेंट खरीदगी की महंगी कीमतों में एक है. 

दरअसल, आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति ने बेंगलुरु के किंगफिशर टावर्स में ₹50 करोड़ में लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा है. 16वीं मंजिल पर स्थित यह अपार्टमेंट 8,400 वर्ग फुट में फैला हुआ है. इसमें चार बेडरूम और पांच कार पार्किंग शामिल हैं. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह डील ₹59,500 प्रति वर्ग फुट की कीमत पर निर्धारित है. यानी 8,400 वर्ग फुट के अपार्टमेन्ट के लिए नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ रुपए का भुगतान किया. 

बता दें कि चार साल पहले नारायण मूर्ति की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुधा मूर्ति ने इसी टावर में 23वीं मंजिल पर फ्लैट खरीदा था. इस फ्लैट के लिए 29 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. आईटी और कॉरपोरेट मुख्यालय वाले शहर बेंगलुरु में एक आवासीय परिसर के लिए हुए इस सौदे ने शहर में रियल एस्टेट के हाई बूम का भी संकेत दिया है. वहीं विजय माल्या के किंग फिशर टावर्स के हाईटेक और अत्याधुनिक पहचान को भी बताता है. 

बेंगलुरु के विट्ठल माल्या रोड पर बना यूबी टावर शहर की विशेष पहचान है. यहां यूबी सिटी नाम के मॉल के साथ ही कॉरपोरेट के कई दफ्तर हैं. वहीं इसमें बड़े स्तर पर आवासीय फ़्लैट भी हैं. द्योगपति विजय माल्या की पैतृक जमीन पर बना हुआ यह आलीशान अपार्टमेंट विशेष किस्म की सुविधा, लोकेशन और शान-शौकत के लिए जाना जाता है. विजय माल्या ने यूबी सिटी में साढ़े चार एकड़ में फैले किंग फिशर टावर्स में तीन ब्लॉक में 81 अपार्टमेंट बनवाए थे. 34 मंजिला टावर में हर फ्लैट का साइज लगभग 8321 वर्गफुट का है.  नारायण मूर्ति के इस 50 करोड़ वाले फ्लैट में चार बेडरूम का फ्लैट और पांच कार पार्किंग स्पेस है. 

NSIT
Nsmch