LATEST NEWS

  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने पर भी मिलेगा वित्तीय लाभ
  • Bihar News : एमएसीपी पर पटना हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मियों को दी राहत, विभागीय परीक्षा न पास करने

  • Banka Police Transfer News
  • Banka Police Transfer News: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP अमितेश कुमार ने किया 8 थानाध्यक्षों का तबादला

  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का दिया आदेश
  • Bihar News : प्रशासनिक गलती से बच्चे का नवोदय विद्यालय में रुका एडमिशन, पटना हाईकोर्ट ने दाखिला का

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

MAHAKUMBH 2025 - महाकुंभ का प्रवास बीच छोड़कर वापस लौटी एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल, यह वजह बना कारण

MAHAKUMBH 2025 - 10 दिन के प्रवास पर महाकुंभ आईं स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल वापस लौट गई है। यहां वह तीन दिन रही। इस दौरान उन्होंने महामंडलेश्वर कैलाश गिरी से दीक्षा ग्रहण की। लॉरेन के महाकुंभ में आने को सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा मिली थी।

 MAHAKUMBH 2025 - महाकुंभ का प्रवास बीच छोड़कर वापस लौटी एप्
महाकुंभ से वापस लौटी लॉरेन पॉवेल- फोटो : NEWS4NATION

PRAYAGRAJ - महाकुंभ में प्रवास पर आई एप्पल को-फाउंडर स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल अचानक लौट गई हैं। वो दस दिन के लिए यहां आईं थी, लेकिन तीन दिन में ही वापस चली गईं। बताया गया कि महाकुंभ में उन्हें एलर्जी की दिक्कत हो गई थी। बताया जा रहा है कि जॉब्स अगले कुछ दिन भूटान में ही प्रवास करेंगी।

बता दें कि लॉरेन के महाकुंभ में प्रवास को काफी चर्चा मिली थी। उन्होंने निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि के शिविर में प्रवास किया। बुधवार को उन्होंने अपने गुरु आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि से दीक्षा ली। लॉरेन पॉवेल को महाकाली के बीज मंत्र की दीक्षा दी गई है। वह ॐ क्रीं महाकालिका नमः का जाप करेंगी।

Diarch GO

नहीं कर पाई मकर संक्रांति पर स्नान

लॉरेन जॉब्स 13 जनवरी को प्रयागराज पहुंची थीं।मकर संक्रांति पर स्नान करने की भी उनकी इच्छा थी, लेकिन तबीयत खराब होने के कारण वह अमृत स्नान नहीं कर सकीं। 

NSIT
Nsmch

सनातन धर्म में गहरी रुचि, दिखावा नहीं करती

आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि लॉरेन की आध्यात्मिकता की खोज उन्हें महाकुंभ में ले आईं। उनके सभी प्रश्न सनातन धर्म के इर्द-गिर्द घूमते हैं और उन्हें उत्तरों में बहुत खुशी और संतुष्टि मिलती हैं। यहां उनको नया नाम कमला दिया गया है। वह बहुत ही सरल, सौम्य हैं 

महामंडलेश्वर ने बताया कि जिस तरह से उन्होंने अखाड़े में खुद को संचालित किया है उससे यह स्पष्ट होता है कि दुनिया के सबसे अमीर और सबसे प्रसिद्ध लोगों में से एक होने के बावजूद, वह अहंकार रहित हैं और दिखावा नहीं करती हैं। यहां वह सादे कपड़े पहनती हैं और आचरण करती हैं। वह लो प्रोफाइल रहती हैं। वह यहां हमारी शाश्वत और कालजयी सनातनी संस्कृति, सभी चेतनाओं के मूल को देखने आई हैं। वह यहां सनातनी आस्था के प्रहरियों, साधु-संतों से मिल रही हैं। पुरी ने कहा कि कहा कि लॉरेन पहली बार महाकुंभ में आई हैं।

काशी विश्वनाथ भी दर्शन के लिए पहुंची
 काशी विश्वनाथ के दर्शन करके महाकुंभ आई थीं। महाकुंभ में आने से पहले लॉरेन पॉवेल काशी विश्वनाथ के दर्शन किया। गंगा में नौकायन के बाद  सिर पर दुपट्टा डालकर बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचीं। गर्भगृह के बाहर से ही बाबा का आशीर्वाद लिया। सनातन धर्म में गैर हिंदू शिवलिंग का स्पर्श नहीं करते, इस बात का ध्यान रखते हुए उन्होंने बाहर से ही दर्शन किया।