LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

RAILWAY NEWS - ट्रेन के पहियों के बीच बैठकर युवक ने तय किया 290 किमी का सफर, जांच के दौरान रेलकर्मियों ने देखा तो हो गए हैरान

RAILWAY NEWS - अपनी जान जोखिम में डालकर एक युवक ट्रेन के पहियों के बीच बने खाली जगह में बैठकर 290 किमी तक चला गया। इस दौरान ट्रेन की 100 किमी की स्पीड चल रही थी। जब रेलकर्मियों ने युवक को वहां बैठे देखा तो हैरान रह गए।

RAILWAY NEWS - ट्रेन के पहियों के बीच बैठकर युवक ने तय किया

N4N DESK - मध्य प्रदेश के जबलपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक यात्री ट्रेन के नीचे लेटकर यात्रा करते हुए पकड़ा गया। रेलवे के कर्मचारियों को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो सब हैरत में पड़ गए। काफी समय बाद जब यात्री बाहर आया, तो उसे पकड़कर रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया गया। युवक ने बताया कि उसके पास टिकट के पैसे नहीं थे, इसलिए ट्रेन के पहियों के बीच जाकर बैठ गया था।

घटना इटारसी-जबलपुर की है, जहां पर एक व्यक्ति ने पूरा सफर ट्रेन के पहिए पर बैठकर तय किया। खुलासा तब हुआ जब ट्रेन जबलपुर स्टेशन के आउटर पर पहुंची। इस दौरान रेल कर्मचारी जब एस-4 कोच के पास जांच कर रहे थे, तभी उनकी नजर कोच के नीचे लेटे एक व्यक्ति पर पड़ी। रेल कर्मचारी ने तुरंत ही पायलट को वायरलेस पर सूचना देते हुए ट्रेन रुकवाई, और मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर करीब 250 किलोमीटर तक का सफर तय करने वाले युवक को पकड़ा और फिर उसे वैगन विभाग (एसीएंडडब्ल्यू) को सौंप दिया। युवक ने बताया कि वह इटारसी से ट्रेन में चढ़ा था

Diarch GO

स्लीपर बोगी के पहियों के बनाई जगह

रेल कर्मचारियों ने जब उससे सफर के विषय में पूछा तो उसने बिना डरे बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो टिकट ले सके, इसलिए उसने यह रास्ता चुना। युवक ने रेल कर्मचारियों को बताया कि वह बिना डरे ही दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन के एस-4 कोच के नीचे लोगों से छिपते हुए पहिए के नीचे बैठ गया और आराम से जबलपुर पहुंच गया। रोलिंग परीक्षण करने वाले एक रेल कर्मचारी ने बताया कि जैसे ही इसे पहिए के बीच देखा तो होश उड़ गए। जानकारी तुरंत ही रेल अधिकारियों की भी दी गई है।

जिम्मेदार अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता

घटना के बाद जिम्मेदार अधिकारियों ने इस पर गहरी चिंता जताई है। उनका मानना था कि अगर कोई अनहोनी हो जाती, तो यह बड़ा हादसा हो सकता था। युवक ने बताया कि वह इटारसी से कोच के नीच छिपकर यहां तक आया है।

NSIT
Nsmch

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि आज ट्रेन की बोगी के नीचे ट्राली में बैठकर युवक को यात्रा करते हुए पकड़ा गया है। मामले की जांच आरपीएफ पुलिस को सौंप दी गई है। पुलिस मामले की कार्रवाई करेगी कि आखिर युवक कैसे इतनी लंबी यात्रा तय करके जबलपुर तक पहुंचा।

रेल अधिकारियों ने बताया कि इस तरह से पहियों के बीच सफर करने में जान का भी खतरा रहता है। इसलिए कोई भी इस तरह की गलती न करें।