LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

  • Raghopur Boat Tragedy
  • राघोपुर नाव हादसा: 13 मौतों के बाद भी उलझा सवाल-नाव सरकारी थी या प्राइवेट? डीएम के बयान पर

Sarkari Naukri: मध्य प्रदेश में 881 पदों पर सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 91000 तक मिलेगी सैलरी, जानें डिटेल्स

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल क्षेत्र में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य महत्वपूर्ण पद शामिल हैं। योग्य उम्मीदवार 10 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

sarkari naukri
sarkari naukri- फोटो : sarkari naukri

मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) ने स्टाफ नर्स, पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 881 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को चयनित किया जाएगा। आवेदन की प्रक्रिया 26 नवंबर 2024 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 10 दिसंबर 2024 तक esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन में सुधार करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2024 निर्धारित की गई है।

881 पदों पर निकली वैकेंसी: जानें कौन-कौन से पद हैं शामिल

MPESB ने यह भर्ती नर्सिंग ऑफिसर, स्टाफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-II, ऑपरेशन थिएटर टेक्नीशियन, ऑप्टोमेट्रिस्ट और स्पीच थैरेपिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों के लिए निकाली है। सभी को मिलकार कुल 881 पदों पर भर्ती की जानी है । इस भर्ती के तहत मेडिकल फील्ड में काम करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है।

Diarch GO

जरूरी योग्यता: क्या आप इस भर्ती के लिए पात्र हैं?

शैक्षणिक योग्यता: अभ्यर्थी का 12वीं (बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स के साथ) पास होना अनिवार्य है। संबंधित विषय में डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकरण: उम्मीदवार का मध्य प्रदेश रिहैबिलिटेशन कौंसिल ऑफ इंडिया में पंजीकरण होना चाहिए।

आयु सीमा: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

जानिए चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

  • इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,500 से ₹91,300 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर आवेदन के लिए सामान्य और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को ₹560 आवेदन शुल्क देना होगा। इसी तरह एससी/एसटी/ओबीसी के लिए आवेदन शुल्क ₹310 निर्धारित है। फॉर्म में सुधार करने के लिए ₹310 का शुल्क लगेगा।

अगर आप मेडिकल फील्ड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे, तो यह भर्ती आपके लिए एक शानदार अवसर है। आवेदन करने की आखिरी तारीख पास आ रही है, इसलिए जल्द से जल्द esb.mp.gov.in पर आवेदन करें। तैयारी में कोई कसर न छोड़ें और भर्ती से जुड़ी सभी अपडेट्स के लिए एमपीईएसबी की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। इस अवसर को हाथ से जाने न दें, क्योंकि यह आपके करियर को नई ऊंचाई पर ले जा सकता है