LATEST NEWS

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: पटना स्नातक सीट पर सियासी घमासान, अनंत सिंह के समर्थन पर नीरज कुमार का तंज,

  • Vaishali Boat Tragedy
  • वैशाली नाव हादसा: एक ही परिवार के सात बच्चों समेत 13 की मौत से उजड़ा गांव, प्रशासन ने

  • Patna Encounter
  • Patna Encounter : पटना में सुबह-सुबह धांय-धांय! पुलिस-STF की अपराधी से मुठभेड़, कुख्यात को एनकाउंटर में पुलिस

  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत से मचा कोहराम
  • Gopalganj Fire Accident: गोपालगंज में गैस रिसाव के बाद भीषण अग्निकांड, 17 लोग झुलसे, दो मासूमों की मौत

Sarkari Job: मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर हो रही भर्ती, जल्दी करें आवेदन

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) ने असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती निकाली है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक शानदार मौका है जो बिजली क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

Madhya Pradesh Power Generating Company

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (MPPGCL) में असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगर आप बिजली विभाग में सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकता है। इस भर्ती के लिए 22 अक्टूबर 2024 से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 है। इच्छुक उम्मीदवारों को mppgcl.mp.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स

मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने इस भर्ती के तहत 44 असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में मैकेनिकल ट्रेड के लिए 13, इलेक्ट्रिकल ट्रेड के लिए 15 और इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड के लिए 16 पदों की वैकेंसी है। यह भर्ती सीधी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से की जाएगी, और चयनित उम्मीदवारों को राज्य के विभिन्न बिजली संयंत्रों में कार्य करने का अवसर मिलेगा।

Diarch GO

योग्यता और आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में बीई/बीटेक/एमटेक की डिग्री होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो, इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। यह आयु सीमा 1 जनवरी 2024 के आधार पर निर्धारित की गई है। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 56100-177500/- रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा। यह वेतन असिस्टेंट इंजीनियर के पद के लिए निर्धारित किया गया है। चयन प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (CBT) में भाग लेना होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसमें सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे। परीक्षा में उम्मीदवारों को सिर्फ तकनीकी विषयों से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे।

NSIT
Nsmch

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क की बात करें तो, सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1200 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि ईडब्ल्यूएस/एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए यह शुल्क 600 रुपये होगा।

आवेदन कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए mppgcl.mp.gov.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शहर का चयन करते हुए आवेदन पत्र भरना होगा। परीक्षा का विवरण और ई एडमिट कार्ड आवेदन पत्र के बाद प्राप्त किया जाएगा। यदि आप मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर भर्ती होने का सपना देख रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2024 है, इसलिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें