LATEST NEWS

  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार लाने की प्रक्रिया शुरू
  • Bihar Chief Minister Office: सम्राट चौधरी के प्रधान सचिव बन सकते हैं संजय कुमार सिंह, ओडिशा से बिहार

  • LPG Price Today
  • LPG Price Today: दिवाली-छठ से पहले गैस सिलेंडर के दाम जान लें, दिल्ली-पटना समेत 9 शहरों की रेट

  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, अनंत सिंह की जमानत पर आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली MLA की दुलारचंद यादव हत्याकांड की पहली बरसी पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें,

  • Today Horoscope
  • Today Horoscope: वृषभ और तुला राशि वालों के लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के संकेत, सिंह को मिलेगा रुका

  • Bihar Tender Scam
  • Bihar Tender Scam: आठ घंटे तक IAS आईएएस संतोष मल्ल से ईडी ने की पूछताछ, आज किस आईएएस

तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर, तीन वेटनरी डॉक्टर्स की मौत, चार की हालत नाजुक

Three doctors died -दोस्त की शादी में शामिल हो कर लौटने के दौरान तेज रफ्तार कार ट्रक सेे टकरा गई. जिसमें तीन वेटनरी डॉक्टरों की मौत हो गई।

तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर, तीन वेटनरी डॉक्टर्स की मौत,

N4N DesK - खबर मध्य प्रदेश के गुना जिले से जुड़ी है। जहां बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में हुए बड़े हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि कि सभी अपने दोस्त की शादी में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान भिलेरा गांव के पास उनकी तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। 

पुलिस के मुताबिक, कार गुना की तरफ से आ रहे लगभग 12-पहिया ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर से ट्रक भी नियंत्रण खोकर सड़क पर घूम गया और पलट गया। बताया गया कि हादसे में मारे गए तीनों युवक वेटनरी डॉक्टर्स थे। हादसे के बाद दो घायलों को हालत गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया है। बाकी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों और घायलों की पहचान हुई

हादसे में भिंड के आकाश चौरसिया, श्योपुर के नमोनारायण मीना और गुना के चांचौड़ा के मनीष कुमार जाटव की मौत हुई है। गंभीर रूप से घायल योगेश करोलिया और पारस करोलिया को भोपाल रेफर किया गया है। जबकि सूरज जाटव और अजय शाक्य का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

सभी दोस्त और वेटनरी प्रेक्टिसिंग डॉक्टर

सभी युवक वेटनरी के प्रेक्टिसिंग डॉक्टर थे और इन्होंने साथ में पढ़ाई की थी। बुधवार रात वे सभी अपने एक साथी की शादी समारोह में शामिल होने गुना जिले के आरोन पहुंचे थे और वहीं से वापस लौट रहे थे। घायल देर तक सड़क पर पड़े रहे, राहगीर ने दी सूचना

NSIT
Nsmch

इससे पहले रात का समय होने के कारण सड़क पर आवाजाही नहीं थी। हादसे में घायल युवक काफी देर तक सड़क पर पड़े कराहते रहे। बाद में एक राहगीर वहां से निकला, जिसने मौके का हाल देखकर तुरंत डायल-112 पर कॉल किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। 

कार बुरी तरह दब जाने के कारण टीम को कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायलों और मृतकों को कार के मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया। 2 घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।