LATEST NEWS

  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री के बयान से खुली वितरण प्रणाली की पोल
  • बिहार में गरीबों के निवाले पर बड़ा सवाल: वैशाली और बेलसर के गोदामों में सड़ रहा चावल, मंत्री

  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
  • Bihar News : अंतरिक्ष तकनीक और नवाचारों से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !
  • गायघाट दीघा के बाद अब नेपाली नगर की बारी ! भू-माफियाओं पर कसेगा शिकंजा? बुलडोजर तैयार !

  • Patna Graduate MLC Seat
  • नीरज कुमार की जीत पर निशांत ने दी बधाई, एमएलसी चुनाव परिणाम के बाद नीतीश के बेटे

  • Bihar Crime:  डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार
  • Bihar Crime: डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा , पुलिस से सुरक्षा की गुहार

124 crore fine - कलेक्टर ने कांग्रेस नेता पर 124 करोड़ से भी ज्यादा का लगाया जुर्माना, जानें पूरा मामला

124 crore fine - कांग्रेस के बड़े नेता के खिलाफ कलेक्टर ने 124 करोड़ का जुर्माना लगाया है। कलेक्टर का यह आदेश इलाके में चर्चा में आ गया है।

124 crore fine - कलेक्टर ने कांग्रेस नेता पर 124 करोड़ से भी

N4N Desk - एक अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए। यह किसी प्रोजेक्ट की राशि नहीं बल्कि लगाया गया जुर्माना है, जो कोर्ट ने कांग्रेस  के एक नेता पर लगाया है और इसका भुगतान करने का निर्देश दिया है।

क्या  है पूरा मामला

दरअसल, मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में कांग्रेस नेता कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर कलेक्टर न्यायालय ने एक अरब 24 करोड़ 55 लाख 85 हजार 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री और डायमंड स्टोन क्रेशर के प्रोपराइटर श्रीकांत दीक्षित पर गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में पत्थरों का अवैध खनन करने का आरोप है।

कलेक्टर न्यायालय ने माना है कि मामले में पर्याप्त और उचित अवसर नोटिस जारी तिथि से ही प्रदान किया जा रहा है, लेकिन अनावेदक द्वारा आदेशों की लगातार अवमानना कर प्रकरण को लंबित रखने के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं, जिससे परिलक्षित होता है कि अनावेदक को स्वतः ही प्रारंभ से ज्ञात है कि अवैध उत्खनन का कोई पर्याप्त दस्तावेजी बचाव साक्ष्य नहीं है। अनावेदक द्वारा मात्र 99 हजार 300 घन मीटर की रॉयल्टी जमा कराई गई है, जबकि उत्खनन 2 लाख 72 हजार 298 घन मीटर में किया गया है। 

NSIT
Nsmch

कांग्रेस नेता पर यह आरोप

पन्ना कलेक्टर से शिकायत की गई थी कि गुनौर तहसील के बिलघाड़ी में मेसर्स डायमंड स्टोन क्रेशर के मालिक और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीकांत दीक्षित द्वारा पत्थर निकालने के लिए जितना क्षेत्र स्वीकृत किया गया था, उससे ज्यादा क्षेत्र से पत्थर निकाला गया है। 

जिला कलेक्टर से हुई शिकायत

इस शिकायत में बताया गया था कि दीक्षित की स्टोन क्रेशर कंपनी द्वारा करोड़ों की रॉयल्टी चोरी की गई है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि पन्ना से लेकर भोपाल तक दीक्षित का कोई काम नहीं रुकता है। 

इस मामले की जांच की गई तो सही पाया गया और कलेक्टर ने ऐक्शन लेते हुए कांग्रेस नेता पर बड़ा जुर्माना लगा दिया। कलेक्टर कोर्ट ने कांग्रेस नेता पर करीब 124 करोड़ का जुर्माना लगाया है।