LATEST NEWS

  • Bihar floods
  • Bihar floods: बिहार में बाढ़ से 10,671 करोड़ रुपये का नुकसान, 26 लोगों की मौत; 11 जिलों में

  • Saharsa Jewellery Theft
  • जेवर साफ करने के बहाने लाखों के गहने लेकर फरार हुई महिला, सहरसा में महिला ठग ने लगाया

  • Motihari Ice Cream Incident
  • मोतिहारी में आइसक्रीम खाते ही बच्चों के मुंह में जलन, होंठ से निकलने लगा खून, कई छात्र बीमार

  • CJP Protest
  • CJP Protest: ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, AAP और लेफ्ट का समर्थन;

  • Ayushman Bharat Scam in Bihar
  • सावधान, बिहार में पकड़ाया आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़ा ! पटना के 4 अस्तपाल पर कार्रवाई, 120 हॉस्पिटल को जारी

बड़ा रेल हादसा: कोयले से लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी, बिलासपुर-बीना रेल मार्ग बाधित, डीआरएम सहित भारी अमला मौके पर

बिलासपुर से वडोदरा जा रही कोयला लदी मालगाड़ी कटनी के बाबा घाट के पास बेपटरी हो गई। हादसे में 5 डिब्बे पटरी से उतरे, जिससे रेल यातायात प्रभावित हुआ है। राहत कार्य जारी।

बड़ा रेल हादसा: कोयले से लदी मालगाड़ी के 5 डिब्बे बेपटरी, बि

N4N Desk - : बिलासपुर-बीना रेल खंड पर शनिवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया। बिलासपुर से कोयला लेकर गुजरात के वडोदरा जा रही एक मालगाड़ी कटनी मुड़वारा स्टेशन से पहले बाबा घाट के पास बेपटरी हो गई। हादसे में मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे इस व्यस्त रेल मार्ग पर परिचालन पूरी तरह ठप हो गया है।

धमाके के साथ पटरी से उतरे डिब्बे, बिखरा कोयला

जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी कोयला लोड करके वडोदरा की ओर बढ़ रही थी। सुबह लगभग 11 बजे जैसे ही ट्रेन एनकेजे (New Katni Junction) से कटनी मुड़वारा की ओर बढ़ी, बाबा घाट केबिन के पास अचानक तेज धमाके के साथ पांच डिब्बे पटरी से नीचे उतर गए। हादसे के बाद डिब्बों में भरा कोयला ट्रैक पर बिखर गया और पटरियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं।

Diarch GO

चालक की सूझबूझ से थमी गाड़ी

ट्रेन के बेपटरी होते ही चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोकी और इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन मालगाड़ी के डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे महकमे में अफरा-तफरी मच गई।

राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

हादसे की सूचना मिलते ही जबलपुर से डीआरएम (DRM) सहित वरिष्ठ रेल अधिकारी और एनकेजे, कटनी, जबलपुर व सतना से दुर्घटना राहत ट्रेन (ART) और तकनीकी टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ट्रैक को साफ करने और बेपटरी हुए डिब्बों को क्रेन की मदद से हटाने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

NSIT
Nsmch

रेल यातायात पर पड़ा असर

इस हादसे के कारण बिलासपुर-बीना रूट का रेल आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई यात्री ट्रेनों को बीच रास्ते में रोका गया है या उनके रूट बदले जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता ट्रैक को जल्द से जल्द बहाल करने की है ताकि परिचालन सामान्य हो सके।