LATEST NEWS

  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट
  • Bihar Crime: हाई सिक्योरिटी स्कैनर में दिखी संदिग्ध वस्तु, कोलकाता पहुंचते ही यात्री गिरफ्तार, जांच एजेंसियां अलर्ट

  • Motihari Education Dept Faces Rs 60.57 Lakh Salary Scam Probe
  • Bihar Education Department: शिक्षा विभाग में वेतन घोटाले से हड़कंप, दो कर्मचारियों पर FIR

  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी
  • Bihar News: दीपावली से पहले अवैध पटाखा कारोबार पर शिकंजा, दुकानों में हुई छापेमारी

  • Neeraj Kumar Targets Lalan Singh
  • JDU में नई सियासी हलचल ! नीरज कुमार का ललन सिंह पर तंज- हम किसी का कर्ज नहीं

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

पुलिस के बम निरोधक दस्ते को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, ड्यूटी से लौट रहे 4 पुलिस जवानों की दर्दनाक मौत, JCB से काटकर निकाले गए शव

बुधवार सुबह दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है! नक्सल ड्यूटी से लौट रहे 4 पुलिस जवानों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।। एक गंभीर घायल एयरलिफ्ट, डॉग स्क्वॉड का कुत्ता सुरक्षित।

पुलिस के बम निरोधक दस्ते को तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर,

Bhopal - मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बांदरी के पास तेज रफ्तार कंटेनर और पुलिस के बम निरोधक दस्ते (BDDS) के वाहन में आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और 4 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

JCB से काटकर निकाले गए शव 

हादसा इतना भयावह था कि जवान गाड़ी के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। बचाव दल को शवों को बाहर निकालने के लिए जेसीबी और कटर का सहारा लेना पड़ा। गाड़ी को काटकर शव बाहर निकाले गए और पंचनामा कर अस्पताल भेजा गया।

बालाघाट से ड्यूटी कर लौट रही थी टीम 

जानकारी के मुताबिक, मुरैना का यह बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में ड्यूटी पूरी कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बांदरी के पास निर्माणाधीन अंडरब्रिज के कारण ट्रैफिक वन-वे था, जिससे यह हादसा हुआ।

NSIT
Nsmch

घायल जवान दिल्ली एयरलिफ्ट, 'स्निफर डॉग' सुरक्षित 


इस हादसे में आरक्षक राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के गंगाराम अस्पताल भेजा गया है। राहत की बात यह रही कि टीम के साथ मौजूद पुलिस का स्निफर डॉग इस हादसे में बाल-बाल बच गया और सुरक्षित है।

मृतक जवानों की सूची:

प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा (डॉग मास्टर) - पुलिस लाइन, भिंड

आरक्षक प्रद्युम्न दीक्षित - फूफ, भिंड

आरक्षक अनिल कौरव - टेकोन गांव, भिंड

चालक आरक्षक परिमल सिंह तोमर - नखती अंबाह, मुरैना

सभी पार्थिव शरीरों को सागर से मुरैना भेजा जा रहा है, जहां से उन्हें उनके गृहग्राम (भिंड और मुरैना) ले जाया जाएगा।