LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Parenting Tips: बच्चों के कपड़े रात में बाहर छोड़ने से हो सकता है नुकसान? जानिए विज्ञान और मान्यताएं

Parenting Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि दादी-नानी क्यों कहती थीं कि बच्चों के कपड़े रात में बाहर नहीं सुखाने चाहिए? यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक और धार्मिक कारण भी हैं। आइए जानते हैं...

Parenting Tips
रात में सूखते हुए कपड़े- फोटो : AI

Parenting Tips : वास्तु, विज्ञान और हिंदू धर्म के अनुसार हमें रात में कपड़े बाहर नहीं धोने चाहिए और अगर धो भी दें तो उन्हें रात में नहीं सुखाना चाहिए, खासकर छोटे बच्चों के कपड़े। वास्तु शास्त्र के अनुसार रात में बाहर के वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे कपड़ों में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश कर सकती है। यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। 

धार्मिक मान्यताएं भी यही कहती हैं कि धूप में सुखाए गए कपड़े शुद्ध और साफ होते हैं और रात में सुखाए गए कपड़ों को शुद्ध नहीं माना जाता है। छोटे बच्चों के कपड़े रात में सुखाने से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं हैं। इन मान्यताओं का आधार वैज्ञानिक, वास्तु और धार्मिक कारणों से जुड़ा है। आज इस लेख में हम आपको विज्ञान और हमारी दादी-नानी की परंपरा के बारे में बताएंगे कि छोटे बच्चों के कपड़े रात में घर के बाहर क्यों नहीं सुखाने चाहिए।

दादी-नानी की परंपरा

अक्सर हमारी दादी-नानी कहती रहती हैं कि अगर कपड़े धूप में न भी सुखाए जाएं तो उन्हें शाम को वापस ले आना चाहिए। जो कहीं न कहीं हमारी धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। उनका यह भी मानना है कि छोटे बच्चों के कपड़ों को रात में बाहर रखने से बुरी आत्माएं उनका इस्तेमाल कर सकती हैं। जो बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, साथ ही उनका मानना है कि धूप में सुखाए गए साफ और शुद्ध कपड़ों पर देवताओं का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन जब कपड़ों को रात में बाहर सूखने के लिए रखा जाता है, तो इससे उनकी शुद्धता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञान के अनुसार

विज्ञान के अनुसार, रात में बाहर सुखाए गए कपड़े नम हो जाते हैं, जिसके कारण वे ठीक से सूख नहीं पाते हैं। कई बार इसके कारण कपड़ों में बैक्टीरिया, वायरस और फंगस आ सकते हैं। ये हमारे बच्चों की त्वचा और स्वास्थ्य दोनों के लिए अच्छे नहीं माने जाते हैं। साथ ही रात में कपड़ों में कीड़े, मच्छर या अन्य हानिकारक कीड़े आ जाते हैं, जो कपड़ों पर अंडे या गंदगी छोड़ सकते हैं। जिसके कारण बच्चों को एलर्जी या त्वचा संबंधी समस्या हो सकती है।

NSIT
Nsmch

क्या करना सही है?

बच्चों के कपड़ों को हमेशा धूप में सुखाएं ताकि वे पूरी तरह से सूख जाएं और कीटाणु नष्ट हो जाएं। अगर दिन में सुखाना संभव न हो तो कपड़ों को अपनी बालकनी में तार या स्टैंड लगाकर सुखाएं। यदि आप फिर भी बाहर जा रहे हैं और आपके पास समय नहीं है तथा रात में कपड़े सुखाने हैं तो उन्हें ढककर रखें या ऐसी जगह रखें जहां बाहरी ऊर्जा का प्रभाव कम हो।