LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Style Tips : सिंपल साड़ी पहने नये अंदाज में ऐसे दिखेंगी सबसे अलग

अगर आपको भी साड़ी पहनना पसंद है लेकिन आप सिंपल तरीके से साड़ी पहनकर बोर हो गई हैं तो यहां हम आपको साड़ी पहनने के पांच अन्य पैटर्न बताने जा रहे हैं। इन पांच तरह की साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत और सिंपल अंदाज दिखा सकती हैं।

saree

साड़ी एक ऐसा पारंपरिक भारतीय परिधान है, जिसे महिलाएं हर खास मौके पर पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, आज के दौर में महिलाएं साड़ी को ग्लैमरस अंदाज में भी कैरी कर रही हैं। अगर आप भी साड़ी पहनना पसंद करती हैं लेकिन सिंपल स्टाइल से बोर हो चुकी हैं, तो अब समय आ गया है कि आप अपने लुक को नया ट्विस्ट दें। साड़ी को कई तरह से पहना जा सकता है और हर स्टाइल में यह आपको एक खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देती है। यहां हम आपको साड़ी पहनने के पांच अनोखे और ट्रेंडी पैटर्न के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पारंपरिक अंदाज में मॉडर्न टच जोड़ सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे साड़ी को अलग-अलग अंदाज में पहनकर खुद को और भी खास बना सकती हैं

स्ट्रेट पल्लू साड़ी : स्ट्रेट पल्लू की साड़ी पहनने से आपका लुक और भी सिंपल हो जाता है। नीता अंबानी भी हमेशा पूजा-पाठ के काम में स्ट्रेट पल्लू की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आपको भी स्ट्रेट पल्लू की साड़ी कैरी करना पसंद है तो यह आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है। 

नौवारी साड़ी : महाराष्ट्रियन स्टाइल की साड़ी पहनकर आप अपना खूबसूरत और अलग अंदाज दिखा सकती हैं। इसके साथ पारंपरिक नथ पहनें। अगर आपके बाल लंबे हैं, तो बालों में बन बनाएं और गजरा लगाएं। गजरा लगाने से आपका स्टाइल बेहद प्यारा लगेगा। 

बंगाली साड़ी : जब हम माता रानी की पूजा की बात कर रहे हैं और ऐसा हो ही नहीं सकता कि महिलाएं बंगाली स्टाइल में साड़ी न पहनें। ऐसे में आप चाहें तो बंगाली स्टाइल में भी साड़ी पहन सकती हैं। जरूरी नहीं है कि आप लाल बॉर्डर वाली सफेद साड़ी ही पहनें। आप बंगाली स्टाइल में कोई भी साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

NSIT
Nsmch

इंडो वेस्टर्न लुक अपनाएं : इंडो वेस्टर्न साड़ी के साथ भी आपका स्टाइल अलग दिखेगा। इसके लिए मार्केट में प्री-ड्रेप्ड साड़ियां मिलती हैं, जो आपके लुक को काफी हद तक बदल देंगी। इस तरह की साड़ी में आपका लुक काफी अलग दिखेगा। बेल्ट के साथ पहनें अगर आप अपनी साड़ी को अलग स्टाइल में कैरी करना चाहती हैं, तो सिंपल साड़ी के साथ मैचिंग बेल्ट कैरी करें। अगर आपके पास मैचिंग बेल्ट नहीं है, तो आप साड़ी के साथ कंट्रास्ट में अलग कलर की बेल्ट भी कैरी कर सकती हैं। बेल्ट के साथ साड़ी पहनने से आपका स्टाइल पूरी तरह बदल जाएगा।।