LATEST NEWS

  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद आसुरी शक्तियों के खिलाफ बताया आंदोलन
  • Vijyadashmi 2026 : महाराष्ट्र में लोगों ने रावण की बजाय शूर्पनखा का किया पुतला दहन, महिलाओं में मौजूद

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

Vastu Tips: घर में सुख-शांति और लक्ष्मी चाहिए? विवाहित महिलाएं ज़रूर जानें ये वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है और इसमें विवाहित महिलाओं के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपके पति को प्रमोशन मिले, घर में सुख-समृद्धि और देवी लक्ष्मी का वास हो तो ये वास्तु उपाय आपके लिए किसी वरदान से कम नही

vastu tips

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में बहुत अधिक माना जाता है। कहा जाता है कि अगर हम जीवन में आने वाली परेशानियों से बचना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में हमें कोई भी काम करने से पहले या करते समय वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। हमारे वास्तु शास्त्र में विवाहित महिलाओं के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।

कहा जाता है कि जब आप इन नियमों का पालन करती हैं तो आपके पति को नौकरी में पदोन्नति तो मिलती ही है साथ ही मां लक्ष्मी भी आपके घर आती हैं। जब आप इन नियमों का पालन करती हैं तो आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा की वृद्धि के साथ-साथ आपके जीवन में खुशियां भी भर जाती हैं। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में विस्तार से।

रोजाना पक्षियों को दाना डालना होता है शुभ : अगर आप चाहती हैं कि आपके पति को नौकरी में पदोन्नति मिले और मां लक्ष्मी आपके घर आएं तो ऐसी स्थिति में आपको सुबह पक्षियों को दाना डालना चाहिए। जब आप ऐसा करती हैं तो आपकी कुंडली के सभी दोष दूर हो सकते हैं और साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। 

घर में कपूर जलाना होगा लाभकारी : अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन में देवताओं की कृपा बनी रहे तो आपको अपने घर में कम से कम सप्ताह में एक बार कपूर जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।

NSIT
Nsmch

धन की तिजोरी को सही दिशा में रखें : अगर आप जीवन में सकारात्मक बदलाव चाहते हैं तो अपने घर में तिजोरी का मुंह उत्तर दिशा की ओर करके रखें। इसके अलावा आपको हल्दी को लाल कपड़े में बांधकर गांठ बांधनी चाहिए या तिजोरी में चांदी का सिक्का रखना चाहिए।

पूजा घर में इन नियमों का पालन करें : वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर के पूजा घर में कभी भी एक से अधिक देवी-देवताओं की तस्वीरें या मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपके घर में पूजा कक्ष हमेशा पूर्व दिशा में ही होना चाहिए। आपको सुबह और शाम यहीं पूजा भी करनी चाहिए।

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें : अगर आप जीवन में तरक्की और खुशहाली चाहते हैं तो हर शनिवार को पीपल के पेड़ पर कच्चा दूध, काले तिल, गुड़ या गंगाजल चढ़ाना चाहिए। आप चाहें तो सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उस पेड़ की परिक्रमा भी करें। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि परिक्रमा करने के बाद जब आप वहां से निकल रहे हों तो पीछे मुड़कर पेड़ की तरफ न देखें।