LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

भोजपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. योगेंद्र प्रसाद का निधन, चिकित्सा जगत में शोक की लहर

"भोजपुर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आरा शहर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक और हजारों मरीजों के भरोसे का नाम रहे डॉ. योगेंद्र प्रसाद का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ पूरे भोजपुर जिले में शोक की लह

भोजपुर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. योगेंद्र प्रसाद

आरा, भोजपुर: भोजपुर जिले के चर्चित एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. योगेंद्र प्रसाद का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने आरा शहर के नवादा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही चिकित्सा जगत सहित पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई।

डॉ. योगेंद्र प्रसाद होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित नाम थे। दशकों तक उन्होंने मरीजों की सेवा की और अपनी सरलता, अनुभव तथा समर्पण के कारण लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। वे गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे, जिसके कारण उन्हें क्षेत्र में "गरीबों का डॉक्टर" भी कहा जाता था।

आरा के नवादा मोहल्ले में स्थित उनका क्लीनिक वर्षों से मरीजों के लिए उम्मीद का केंद्र रहा। दूर-दराज के इलाकों से लोग उनके पास इलाज कराने आते थे। होम्योपैथिक चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार आरा के गांधी घाट स्थित मुक्तिधाम में किया गया। उनके पुत्र एवं प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. पंकज कुमार ने मुखाग्नि दी। 

NSIT
Nsmch

डॉ. योगेंद्र प्रसाद के निधन पर चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि उनका निधन भोजपुर ही नहीं, बल्कि बिहार के चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

डॉ. योगेंद्र प्रसाद अपने पीछे सेवा, समर्पण और मानवीय मूल्यों की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।