LATEST NEWS

  • Chhapra Crime News
  • Chhapra Crime News: छपरा में 14 साल के किशोर पर चाकू से हमला, हालत गंभीर, 3 लोगों के

  • RBI plastic notes
  • RBI plastic notes: भारत में कैसे बनेंगे प्लास्टिक के नोट? जानें नई तकनीक और बड़ी चुनौतियां

  • Gujarat Award Ceremony
  • Gujarat Award Ceremony: गुजरात में सम्मान समारोह को लेकर चर्चा, मुंगेर के छह लोगों के नाम सूची में

  • karwa chauth 2026
  • karwa chauth 2026: करवाचौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? 5000 के बजट में 5 बेहतरीन आइडिया

  • Munger robbery case
  • Munger robbery case: मुंगेर में ज्वेलर्स कर्मी को पिस्टल दिखाकर लूटी चांदी, SP ने लिया घटनास्थल का जायजा

Pregnancy Tips: नए साल में प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए खास संकल्प! इन बातों का रखे ध्यान, बच्चा होगा बलवान

Pregnancy Tips: नए साल 2026 पर गर्भवती महिलाओं के लिए जरूरी रेजोल्यूशन। जानिए कौन-सी आदतें अपनाकर प्रेग्नेंसी को हेल्दी, पॉजिटिव और तनावमुक्त बनाया जा सकता है।

Pregnancy Tips
प्रेग्नेंसी के दौरान कैसे रखें ध्यान- फोटो : social media

Pregnancy Tips: नया साल शुरू होते ही ज्यादातर लोग अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए कुछ न कुछ संकल्प जरूर लेते हैं। अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो यह समय आपके लिए और भी खास है। इस दौरान आपकी छोटी-सी आदत भी आपकी और आपके होने वाले बच्चे की सेहत पर बड़ा असर डाल सकती है। इसलिए नए साल में कुछ आसान लेकिन जरूरी रेजोल्यूशन अपनाकर आप अपनी प्रेग्नेंसी को ज्यादा हेल्दी और सुकूनभरी बना सकती हैं।

हर लक्षण को गूगल पर सर्च करने से बचें

गायनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में बताया कि गर्भवती महिलाओं का पहला रेजोल्यूशन यह होना चाहिए कि वे हर छोटे-बड़े लक्षण को गूगल या चैटजीपीटी पर सर्च नहीं करेंगी। इंटरनेट पर पढ़ी गई आधी-अधूरी जानकारी अक्सर बेवजह डर और तनाव बढ़ा देती है। किसी भी परेशानी या सवाल के लिए सीधे अपने डॉक्टर से बात करना सबसे सुरक्षित और सही तरीका है।

संतुलित डाइट को बनाएंगी आदत

नए साल में यह भी तय करें कि रोजाना अपनी डाइट का खास ध्यान रखेंगी। डॉक्टर के अनुसार, प्रेग्नेंसी में हर दिन कम से कम दो मौसमी फल और एक डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही या पनीर जरूर शामिल करना चाहिए। इससे मां को जरूरी पोषण मिलता है और बच्चे की ग्रोथ भी बेहतर होती है।

बेवजह की सलाह से रखें दूरी

प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर पड़ोस या रिश्तेदारों से बिना मांगे सलाह मिलने लगती है। ऐसे में नया साल का एक अहम संकल्प यह होना चाहिए कि हर किसी की बातों को दिल पर नहीं लेंगी। पड़ोस की आंटियों या जानकारों की बातों से ज्यादा अपने डॉक्टर की सलाह पर भरोसा करेंगी, ताकि भ्रम और तनाव से बचा जा सके।

NSIT
Nsmch

दवाइयों और सप्लीमेंट्स में लापरवाही नहीं

डॉक्टर द्वारा बताए गए सप्लीमेंट्स को समय पर और नियमित रूप से लेना भी एक जरूरी रेजोल्यूशन होना चाहिए। आयरन, कैल्शियम या अन्य जरूरी दवाइयां छोड़ने से शरीर में कमजोरी आ सकती है, जिसका असर मां और बच्चे दोनों पर पड़ता है।

हल्की एक्सरसाइज और पॉजिटिव सोच

नए साल में रोजाना 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे शरीर एक्टिव रहता है और मन भी हल्का महसूस करता है। साथ ही, दिन की शुरुआत और अंत हमेशा पॉजिटिव सोच के साथ करने की आदत डालें। शांत मन और खुश माहौल आपकी प्रेग्नेंसी को और भी आसान बना सकता है।

हेल्दी मां, हेल्दी बेबी का संकल्प

अगर आप इन छोटे-छोटे रेजोल्यूशन को नए साल में अपनाती हैं, तो न सिर्फ आपकी प्रेग्नेंसी ज्यादा हेल्दी रहेगी, बल्कि आपके बेबी की ग्रोथ भी बेहतर होगी। याद रखें, खुश और तनावमुक्त मां ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दे सकती है।