LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Hair Care Tips: लड़कों के लिए ज़रूरी हेयर केयर किट, सिर्फ 3 प्रोडक्ट्स में दम है

आज के समय में सिर्फ़ स्किन केयर ही नहीं, हेयर केयर भी हर पुरुष के लिए जरूरी हो गया है। हम आपको बता रहे हैं तीन ऐसे बेसिक हेयर केयर प्रोडक्ट्स जिनसे आप अपने बालों को हेल्दी, स्टाइलिश और स्ट्रॉन्ग बना सकते हैं।

Hair Care

Hair Care For Men's: जब भी लड़के स्किन केयर और हेयर केयर की बात करते हैं, तो उनके चेहरे का रंग उड़ जाता है, क्योंकि ज्यादातर पुरुषों को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है. कई बार तो उन्हें बेसिक प्रोडक्ट्स के बारे में भी नहीं पता होता है. ऐसे में हम इसमें आपकी मदद करेंगे. यहां इस लेख में हम आपको कुछ जरूरी हेयर केयर प्रोडक्ट्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको न सिर्फ पता होना चाहिए, बल्कि आपको उनका इस्तेमाल भी करना चाहिए. हम आपको यहां शैंपू, कंडीशनर और हेयर सीरम के बारे में जानकारी देंगे.

शैंपू : सबसे पहले यह जान लें कि शैंपू का इस्तेमाल बालों को साफ करने के लिए किया जाता है. यह आपके स्कैल्प और बालों से गंदगी, पसीना, तेल और डैंड्रफ को हटाता है. इसके इस्तेमाल के लिए आप अपने बालों के टाइप के हिसाब से शैंपू का इस्तेमाल कर सकते हैं. अगर आपको नहीं पता कि बालों पर शैंपू का इस्तेमाल कैसे करना है, तो अपने बालों को पानी से गीला करें और थोड़ा सा शैंपू लगाएं. अब उंगलियों की मदद से मसाज करें, जिससे झाग बन जाएगा. अपने बालों को स्कैल्प से लेकर सिरों तक दो से तीन मिनट तक मसाज करें और फिर अपने बालों को धो लें. इससे आपके बाल अच्छे से साफ हो जाएंगे।

कंडीशनर : हेयर कंडीशनर का इस्तेमाल बालों पर शैम्पू के इस्तेमाल के बाद ही किया जा सकता है। इससे बालों को पोषण मिलता है। बाल धोने के बाद उनमें नमी की काफी कमी हो जाती है, जिसे कंडीशनर सही करने का काम करता है। इसके इस्तेमाल से बाल चमकते हैं और सुलझे रहते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले जान लें कि इसका इस्तेमाल कभी भी स्कैल्प पर नहीं किया जाता है। इसे हमेशा बालों की लंबाई से लेकर सिरे तक ही लगाया जाता है। इसे इस्तेमाल करने के बाद दो से तीन मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर सादे पानी से बाल धो लें।

हेयर सीरम : अब आपको बताते हैं कि यह हेयर सीरम क्या होता है? इसका इस्तेमाल बालों को फ्रिज़ी फ्री रखने के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल से बाल धूप, धूल और प्रदूषण से सुरक्षित रहते हैं। इसलिए हेयर सीरम का इस्तेमाल खास तौर पर गर्मियों के मौसम में जरूर करना चाहिए। बाल धोने के बाद इसका इस्तेमाल करना चाहिए। इस्तेमाल के लिए पहले बालों को धो लें और फिर हेयर सीरम को हाथ में लेकर बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल सुलझे और सुरक्षित रहेंगे।

NSIT
Nsmch