LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में चक्रवात अर्नब का असर जारी, 13 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

Mango Drink: गर्मियों में ठंडक चाहिए? आम से बने इस स्मूदी से बेहतर कुछ नहीं

गर्मी में कुछ ठंडा और हेल्दी पीने का मन हो तो ये मैंगो स्मूदी बनाएं। आम, दही, शहद और बर्फ से बनी ये ड्रिंक सिर्फ स्वाद में कमाल नहीं, बल्कि हीट वेव से भी बचाएगी। बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए परफेक्ट समर रेसिपी।

Mango Smoothie

Mango Recipe : अब गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है और अगर कोई चीज इस मौसम को और भी बेहतर बनाती है तो वो है फलों का राजा आम। लोग आम का सेवन कई तरह से करते हैं। कच्चे और पके आम से कई तरह की रेसिपी बनाई जाती हैं। गर्मियों में अक्सर कुछ ठंडा खाने का मन करता है और अगर आम से बनी कोई डिश मिल जाए तो मजा और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी ऐसी ही कोई रेसिपी तलाश रहे हैं तो आप ये मैंगो स्मूदी बना सकते हैं।

मैंगो स्मूदी के लिए सामग्री :

•    आम - 2-3 पके हुए

•    दही - आधा कप

•    चीनी - 3-4 बड़े चम्मच

•    बर्फ के टुकड़े - 5-6

•    शहद

•    पानी

मैंगो स्मूदी बनाने का आसान तरीका : 

मैंगो स्मूदी बनाना बहुत आसान है और ये बहुत जल्दी बनकर तैयार भी हो जाती है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पके हुए आम को अच्छे से धो लें। अब इस पके हुए आम को बारीक काट लें। और अच्छे से बारीक़ पिस लें . अब दही ,बर्फ और चीनी मिलकर फिर से पिसें जब तक कि यह अच्छी तरह मिक्स न हो जाए। ध्यान रहें की केवल ताज़ा दही का ही इस्तेमाल करें। अगर मिश्रण ज़्यादा गाढ़ा हो तो आप थोड़ा पानी मिला सकते हैं। अगर आप चीनी का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो आप शहद भी मिला सकते हैं। अब एक गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें और तैयार आम का मिश्रण डालें। आप चाहें तो इसे बारीक कटे बादाम और पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सकते हैं। इसे बच्चों को खिलाएँ।