LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Cleaning Tips: किचन का नल दिख रहा है पुराना? ये 3 घरेलू नुस्खे बना देंगे बिल्कुल नया

नींबू, सिरका और बेकिंग सोडा – ये तीन सुपरहिट नैचुरल उपाय नलों को बना देंगे बिल्कुल नया और चमकदार। आज ही अपनाएं ये टिप्स और अपने किचन को दें नई ताज़गी।

kitchen cleaning
cleaning tips- फोटो : AI

Kitchen Cleaning Tips :  अक्सर लोग किचन में मौजूद सभी चीजों की सफाई पर ध्यान देते हैं, लेकिन कुछ चीजों की सफाई उनके दिमाग से निकल जाती है। हम बात कर रहे हैं किचन में लगे नल की। बर्तन धोते समय या किचन से जुड़ा कोई भी काम करते समय अक्सर नल पर गंदगी जम जाती है। यही समस्या बाथरूम में लगे नल पर भी देखने को मिलती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आपका सिंक और बाथरूम का नल एकदम नया दिखेगा।

नींबू का इस्तेमाल करेगा मदद 

नल पर जमी गंदगी को हटाने में नींबू का रस कारगर है। नल पर कुछ मिनट तक नींबू रगड़ें और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। करीब 10 मिनट बाद नल को साफ पानी से साफ कर लें। अगर आपके नल पर जिद्दी दाग हैं तो नींबू में नमक मिलाकर नल को अच्छे से रगड़ें। कुछ मिनट तक ऐसे ही रहने दें। फिर साफ पानी से धो लें।

यह मिश्रण भी कारगर है 

नल को साफ करने के लिए सिरका और पानी का घोल तैयार करें। इस मिश्रण को नल के चारों ओर लगाएं और कुछ मिनट तक नल पर लगा रहने दें। फिर साफ पानी से साफ कर लें। इसके इस्तेमाल से नल पूरी तरह साफ हो जाता है और चमक भी आती है।

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल 

बेकिंग सोडा दाग-धब्बों को दूर करने के लिए जाना जाता है। अगर आप भी नल पर लगे जिद्दी दागों से परेशान हैं तो बेकिंग सोडा का पेस्ट आपके काम आएगा। इसे आप दो तरह से तैयार कर सकते हैं। पानी और सोडा के पेस्ट से नल को साफ करें। आप बेकिंग सोडा में नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपका नल बिल्कुल नया जैसा दिखने लगेगा।

NSIT
Nsmch