LATEST NEWS

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

  • Tejashwi Yadav
  • Dussehra: तेजस्वी यादव का सरकार पर तीखा हमला, दशानन को जलाने का लिया संकल्प!

  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई
  • Dussehra: दशहरा पर CM सम्राट चौधरी ने बिहारवासियों को दी शुभकामनाएं, RSS के स्थापना दिवस पर दी बधाई

Parenting Tips : बिना डांटे मन लगाकर पढ़ने लगेगा आपका बच्चा, पेरेंट्स के काम आएगी ये टिप्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बच्चों का पढ़ाई से ध्यान भटकना आम बात है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हार मान लें। माता-पिता के छोटे-छोटे कदम न सिर्फ बच्चों की पढ़ाई की आदतों को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना सकते हैं।

parenting tips

Parenting Tips: मौजूदा समय में शिक्षा सिर्फ ज्ञान प्राप्ति के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि पूरे व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहद जरूरी है। बच्चों की पढ़ाई और उनका शैक्षणिक स्तर न सिर्फ उनका भविष्य तय करता है, बल्कि समाज के विकास में भी योगदान देता है। अक्सर देखा जाता है कि बच्चों का पढ़ाई में मन नहीं लगता। वे पढ़ाई पर ध्यान देने की बजाय अपने खेलकूद पर ज्यादा ध्यान देते हैं। ऐसे में माता-पिता इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि कैसे अपने बच्चों का ध्यान पढ़ाई पर लगाएं। आज इस लेख में हम आपको बहुत ही बेहतरीन पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपका बच्चा खुद ही पढ़ाई पर बैठेगा। 

अच्छा माहौल दें 

बच्चा पढ़ाई पर तभी ध्यान देगा, जब घर का माहौल शांत, प्रेरणादायी और सकारात्मक होगा। टीवी की आवाज, डांट-फटकार उनका दिमाग खराब करती है। इसके लिए उन्हें शांतिपूर्ण जगह दें, जहां वे पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

उचित टाइम टेबल रखें 

अपने बच्चों को हर रोज़ समय पर पढ़ने के लिए बैठाएँ। अगर यह उनकी रोज़ की आदत बन जाए, तो उनका दिमाग़ अपने आप उस समय के लिए सक्रिय हो जाएगा।

खुद बच्चों के साथ बैठें 

अगर आप शुरू से ही बच्चों के साथ बैठकर उनकी पढ़ाई में मदद करेंगे, तो धीरे-धीरे उन्हें अच्छा लगने लगेगा और वे पढ़ाई पर ज़्यादा ध्यान दे पाएँगे।

NSIT
Nsmch

दूसरे बच्चों से तुलना न करें 

अपने बच्चों से कभी यह न कहें कि देखो पड़ोसी का बच्चा कितना अच्छा पढ़ता है। यह सब सुनने से बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। जब भी आपका बच्चा अच्छा करे, उसकी तारीफ़ करें। इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ेगा और वह अगली बार और बेहतर करने के लिए पढ़ाई करेगा।