LATEST NEWS

  • Kosi Graduate Poll NK Yadav Needs 7 943 Votes to Win
  • Kosi Graduate Poll:कोसी स्नातक चुनाव- डॉ. एनके यादव को 24258 वोट, जीत के कोटे से 7 943 मत

  •  Banshidhar Brajwasi
  • Tirhut Graduate Poll:तिरहुत स्नातक चुनाव- आठवें राउंड के बाद वंशीधर ब्रजवासी 1,892 मतों से आगे

  • RJD Sanjeev Kumar Wins Patna Seat Brotherly Pair Enters Council
  • Patna Teacher Constituency: पटना शिक्षक सीट पर संजीव कुमार की जीत, विधान परिषद में दिखेगी दो सगे

  • RJD Sanjeev Singh Defeats Nawal Kishore Wife
  • Bihar MLC Election 2026: पटना शिक्षक सीट पर नवल किशोर यादव का किला ध्वस्त, संजीव की जीत पर

  • Neeraj Kumar Hits Back at Anant Singh Credits Public Support
  • Patna MLC Election 2026: नीरज कुमार का अनंत सिंह पर पलटवार, बोले- धनबल नहीं, जनता के आशीर्वाद से

Hair Care: बाल झड़ रहे हैं? हेयर स्पा कराने से पहले जान लीजिए ये जरूरी बात

हर बार पार्लर में हेयर स्पा के नाम पर हजारों खर्च कर देते हो... लेकिन क्या वाकई इससे बाल झड़ना रुकता है? जानिए क्या है सच्चाई

Hair Spa

Hair Care : आज के समय में हर उम्र के लोगों के लिए हेयर फॉल एक आम समस्या बनती जा रही है। इसके लिए कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे बढ़ता तनाव, खराब खानपान, प्रदूषण और केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट का अधिक इस्तेमाल। अब हेयर फॉल को रोकने के लिए लोग तमाम तरह के ट्रीटमेंट की मदद लेने लगते हैं। इनमें हेयर स्पा करवाना सबसे आम है। लेकिन क्या हेयर स्पा करवाने से वाकई हेयर फॉल की समस्या कम हो सकती है या फिर हेयर स्पा के कुछ साइड इफेक्ट भी हैं? आइए एक्सपर्ट से जानते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

हेयर एक्सपर्ट कहते हैं कि लोगों को मेरा एक ही जवाब है। वो ये कि हेयर स्पा एक मल्टीस्टेप ट्रीटमेंट है, जो आपके स्कैल्प और बालों को पोषण देने का काम करता है। हेयर स्पा करवाने से घुंघराले बालों को कुछ हद तक ठीक करने में मदद मिल सकती है। इसमें बहुत ज़्यादा केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता, इसलिए हेयर स्पा करवाना केराटिन और हेयर बोटोक्स करवाने से ज़्यादा फ़ायदेमंद हो सकता है।'

'बालों के झड़ने की बात करें तो हेयर स्पा करवाने से आपके स्कैल्प की गहराई से सफाई होती है। स्कैल्प को साफ़ रखने से बालों की ग्रोथ और स्वस्थ बाल बनाए जा सकते हैं। हालांकि, हेयर स्पा बालों के झड़ने की वजह को ठीक नहीं कर सकता।'

सरल भाषा में कहें तो अगर खराब खानपान या तनाव की वजह से आपके बाल झड़ रहे हैं, तो स्पा करवाने के बाद भी यह जारी रहेगा। हेयर स्पा करवाने से आपको फ़ायदे मिल सकते हैं। इससे स्कैल्प स्वस्थ रहता है, साथ ही आपके बाल रेशमी और चमकदार दिखते हैं, लेकिन हेयर स्पा से बालों का झड़ना पूरी तरह से ठीक नहीं हो सकता। इसके लिए विशेषज्ञ तनाव कम करने और हेल्दी डाइट अपनाने की सलाह देते हैं।

NSIT
Nsmch