LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Protein Condom: भारत में लांच हुआ दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम, फिटनेस का फंडा या फितूर? पढ़िए फिटनेस और फन के बीच की लकीर

Protein Condom: फिटनेस की दुनिया में जहां अब तक प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की बातें होती थीं, वहीं अब पहला प्रोटीन कंडोम लॉन्च कर दिया गया है...

India First Protein Condom Fitness Fad or Bizarre Buzz
भारत में दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम- फोटो : X

Protein Condom: फिटनेस की दुनिया में जहां अब तक प्रोटीन शेक, सप्लीमेंट्स और बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की बातें होती थीं, वहीं अब एक ऐसा ऐलान सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। भारतीय फिटनेस ब्रांड बीस्ट लाइफ ने दावा किया है कि उसने दुनिया का पहला प्रोटीन कंडोम लॉन्च कर दिया है जी हां, ये सुनकर लोग पहले तो सन्न रह गए, फिर हंसी के ठहाकों में डूब गए।

इस ब्रांड को कंटेंट क्रिएटर और फिटनेस एंथुज़ियास्ट गौरव तनेजा ने शुरू किया है, जो अपने हेल्थ और सप्लीमेंट्स कंटेंट के लिए पहले से ही मशहूर हैं। लेकिन इस बार उन्होंने जो नया प्रयोग पेश किया, उसने फिटनेस और फन के बीच की लकीर ही मिटा दी।

Diarch GO

इंस्टाग्राम पर जब इस प्रोडक्ट का ऐलान हुआ और कैप्शन में लिखा गया “We’re coming to upgrade your night performance” तो मानो इंटरनेट पर मीम्स और मज़ाक का सैलाब आ गया। कोई इसे फिटनेस का नया जुनून बता रहा है, तो कोई मार्केटिंग का मास्टरस्ट्रोक कहकर तंज कस रहा है।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स के तीर-ए-तंज भी कम दिलचस्प नहीं थे। एक ने लिखा, अब हर चीज़ में प्रोटीन डालोगे क्या? तो दूसरे ने चुटकी ली ये व्हे प्रोटीन है या केसिन? कुछ लोगों ने इसे पूरी तरह प्रैंक या मार्केटिंग स्टंट करार दिया, तो कुछ अब भी कन्फ्यूजन में हैं कि आखिर ये हकीकत है या महज मज़ाक।हक़ीकत जो भी हो, मगर एक बात तो तय है इस अनोखे और रहस्यमयी ऐलान ने सोशल मीडिया पर ब्रांड की चर्चा को आसमान पर पहुंचा दिया है।अब सवाल ये है क्या ये सच में कोई नया प्रोडक्ट है, या सिर्फ़ वायरल होने की चाल? जवाब चाहे जो हो, लेकिन फिलहाल इंटरनेट इस प्रोटीन वाले राज पर मुस्कुरा भी रहा है और हैरान भी है।

NSIT
Nsmch