LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bank Holiday: आज बैंक खुले हैं या बंद? जानें पहले शनिवार का पूरा अपडेट

Bank Holiday: कई लोग बैंक से जुड़े काम शनिवार के लिए तय करते हैं, लेकिन भारत में बैंक सभी शनिवारों को खुले नहीं रहते हैं।

Bank Holiday
आज बैंक खुले हैं या बंद- फोटो : social media

Bank Holiday: अगर आप आज यानी शनिवार 2 मई 2026 को बैंक से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज पूरे भारत में बैंक खुले हैं, क्योंकि यह महीने का पहला शनिवार है। भारत में बैंक हर शनिवार बंद नहीं रहते। भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार, बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा हर रविवार को भी बैंक बंद होते हैं। लेकिन पहले और तीसरे शनिवार को बैंक सामान्य दिनों की तरह खुले रहते हैं। इसलिए आज आप बिना किसी परेशानी के बैंक जाकर अपना काम कर सकते हैं।

चाहे वह सरकारी बैंक हों, प्राइवेट बैंक, सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक या छोटे वित्त बैंक, सभी RBI के छुट्टियों के नियमों का पालन करते हैं। इस हिसाब से SBI, HDFC Bank और बाकी सभी बैंक आज खुले हैं और आप जमा, निकासी या अन्य ब्रांच से जुड़े काम आसानी से कर सकते हैं।

Diarch GO

कुछ खास दिनों पर बैंक बंद रहेंगे

अगर पूरे मई महीने की बात करें तो कुछ खास दिनों पर बैंक बंद रहेंगे। 1 मई 2026 को मई दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के कारण बैंक बंद थे। इसके अलावा 9 मई को दूसरे शनिवार और 23 मई को चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे। 27 मई 2026 को बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे, इसलिए अगर आपको बैंक का कोई जरूरी काम करना है, तो आज का दिन सही है, क्योंकि बैंक खुले हैं और सभी सेवाएं सामान्य रूप से मिल रही हैं।