LATEST NEWS

  • Bihar Police
  • Bihar Police: बिहार पुलिस को अलविदा कहेंगे DGP जितेंद्र कुमार, RPF के नए महानिदेशक का संभालेंगे पद

  • Patna  Liquor seizure
  • Patna Liquor seizure:पटना में शराब तस्करी का खुलासा, कार से 249 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद

  • IAS Kumar Ravi
  • IAS Kumar Ravi: कौन हैं IAS कुमार रवि, जिनकी तुलना महाराष्ट्र के चर्चित IAS तुकाराम मुंडे से हो

  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात और नगदी की ठगी, थाने में FIR दर्ज
  • AI से अश्लील फोटो बनाकर छात्रा से ब्लैकमेलिंग : फोटो वायरल करने के नाम 17 के लाख जेवरात

  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ मास्टर माइंड को दबोचा, बड़े गैंग का खुलासा
  • मोतीहारी पुलिस ने जाली नोट के करोबार पर किया बड़ा प्रहार : तकरीबन 20 लाख रुपया के साथ

Parenting Tips: जब बच्चा हर बात पर बहस करे, तो ये 5 तरीके करेंगे कमाल

बच्चों का पलटकर जवाब देना या हर बात में बहस करना – ये सिर्फ एक फेज नहीं, एक संकेत है कि कुछ बदलाव जरूरी हैं। पेरेंटिंग का मतलब सिर्फ “डांटना” नहीं होता, बल्कि समझदारी से “गाइड” करना होता है।

Parenting Tips

Parenting tips  : बच्चे को बड़ा होते देख हर माता-पिता को गर्व होता है। लेकिन जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, बच्चों में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक है बहस करना। कई बार यह पलटकर जवाब देना बदतमीजी का रूप ले लेता है। बच्चे का यह व्यवहार घर में ही नहीं बल्कि बाहर दूसरों के सामने भी देखने को मिलता है। बच्चे का यह व्यवहार आपको शर्मिंदा महसूस कराता है। बच्चे ऐसा क्यों करते हैं, इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है और सही कदम उठाकर इस आदत को सुधारने की कोशिश करें।

बच्चों की बात सुनें : अक्सर माता-पिता बच्चे की बातों को अनदेखा कर देते हैं या उनकी राय पर ध्यान नहीं देते। इस कारण बच्चे अपनी बात कहने के लिए गलत जवाब दे देते हैं। माता-पिता को समझना होगा कि बच्चे बड़े हो रहे हैं और उनकी भी अपनी राय हो सकती है। उन्हें बोलने का मौका दें। ऐसा करने से वे बाहर भी खुलकर अपनी बात कह पाएंगे।

घर के माहौल का असर : बच्चे किसी भी चीज को जल्दी अपना लेते हैं और उसका पालन करने लगते हैं। कोई भी बच्चा अच्छे और बुरे में फर्क नहीं समझता। आजकल इंटरनेट के जमाने में बच्चे गलत चीजें जल्दी सीख जाते हैं। ऐसे में वे जीवन में भी उसी तरह का व्यवहार अपनाते हैं। माता-पिता को देखना चाहिए कि बच्चा किस तरह का कंटेंट देख रहा है। आपको अपने घर का माहौल भी अच्छा रखना चाहिए। घर में लड़ाई-झगड़ों की वजह से भी बच्चे गलत जवाब देते हैं।

बच्चे को समझने की कोशिश करें : बच्चा कई चीजों का गलत जवाब दे सकता है। जैसे कि बड़े होने पर या फिर उसकी कोई बात नहीं मानी जा रही हो। आपको सबसे पहले बच्चे के इस व्यवहार का कारण पता लगाना चाहिए। बच्चे को समझाएं कि उसकी हरकत बिल्कुल भी ठीक नहीं है और उसे अपने बात करने का तरीका बदलना होगा। बच्चों के साथ समय बिताएं।

NSIT
Nsmch