LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Skin Care: क्या आप हर दिन साबुन से नहाते हैं? जानिए इससे जुड़ा बड़ा नुकसान

गर्मी के मौसम में बार-बार नहाना आम बात है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोज़ साबुन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है? आइए जानें किसे कितनी बार और किस तरह से साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

Skin Care: क्या आप हर दिन साबुन से नहाते हैं? जानिए इससे जुड

गर्मी के मौसम में हर कोई हमेशा तरोताजा रहना चाहता है. इसके लिए लोग दो से तीन बार नहाते भी हैं. तरोताजा रहने के लिए लोग अच्छी खुशबू वाले साबुन का भी इस्तेमाल करते हैं. ऐसे साबुन के इस्तेमाल से शरीर तरोताजा तो होता है, लेकिन इससे शरीर को काफी नुकसान भी होता है. दरअसल, रोज़ नहाना अच्छा है, लेकिन रोज़ शरीर पर साबुन लगाना नुकसानदेह साबित हो सकता है. इस वजह से हर किसी के लिए यह जानना ज़रूरी है कि हफ़्ते में कितनी बार साबुन से नहाना चाहिए. हम आज आपको इस बारे में जानकारी देंगे.

अगर त्वचा तैलीय है

अगर आपकी त्वचा बहुत तैलीय है, तो आपको रोज़ साबुन से नहाना चाहिए. बस साबुन का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह बहुत हल्का होना चाहिए और इसमें कोई केमिकल नहीं होना चाहिए. केमिकल वाले साबुन का इस्तेमाल आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है.

अगर त्वचा रूखी है :

अगर आपकी त्वचा रूखी है, तो आपको हफ़्ते में दो से तीन बार ही साबुन से नहाना चाहिए. हर दिन साबुन का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा रूखी हो जाएगी। इसके लिए ऐसे साबुन का इस्तेमाल करें जिसमें शरीर को नमी प्रदान करने वाले तत्व मौजूद हों।

अगर त्वचा सामान्य है :

अगर आपकी त्वचा सामान्य है तो भी आपको हर दिन साबुन से नहीं नहाना चाहिए। हफ़्ते में 3-4 बार साबुन से नहाना पर्याप्त है। अगर आपको ज़्यादा पसीना नहीं आता है तो बाकी दिनों में सिर्फ़ पानी से नहाएँ।

NSIT
Nsmch

बुज़ुर्ग और बच्चे : 

अगर आपके घर में बच्चे या बुज़ुर्ग हैं तो आपको साबुन से दूर रहना चाहिए। क्योंकि बच्चों और बुज़ुर्गों की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। इसलिए उन लोगों को हफ़्ते में ज़्यादा से ज़्यादा दो या तीन बार ही साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए।

ऐसे साबुन से दूर रहें :

साबुन का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि यह बहुत ज़्यादा खुशबूदार न हो। ज़्यादा खुशबू वाले साबुन में बहुत ज़्यादा केमिकल होते हैं। इसलिए इसके इस्तेमाल से एलर्जी होने की संभावना रहती है।