LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Healthy Drinks: सुबह की शुरुआत करें इन 3 हेल्दी ड्रिंक्स से, दिनभर रहेगा ताजगी और ऊर्जा से भरपूर

सुबह की रूटीन को हेल्दी और ताजगी से भरपूर बनाने के लिए जानिए 3 आयुर्वेदिक ड्रिंक्स के फायदे – नींबू पानी, मोरिंगा और लहसुन का पानी। जानें इनके सेहत पर असरदार लाभ!

nimbu pani

Healthy drinks : अगर हर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो पूरा दिन एनर्जी से भरपूर रहता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के अनुसार सुबह खाली पेट कुछ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर को डिटॉक्स करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और इम्युनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपको 3 ऐसे नेचुरल और असरदार ड्रिंक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अगर आप रोज सुबह खाली पेट पिएंगे तो आपको अपनी सेहत में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे और आपकी सेहत में सुधार आएगा।


नींबू पानी :

सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना शरीर को प्राकृतिक तरीके से डिटॉक्स करने का सबसे आसान तरीका है। इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्युनिटी बढ़ाता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। शोध के अनुसार नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया बेहतर होती है। यह शरीर में पीएच संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है। साथ ही सुबह का यह ड्रिंक पेट साफ करता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

Diarch GO


मोरिंगा का पानी :

मोरिंगा का पानी पीने से शरीर ऊर्जावान रहता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि मोरिंगा ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी सहायक है, जो मधुमेह रोगियों के लिए फायदेमंद है। यह लीवर को डिटॉक्स करने और सूजन को कम करने में भी मदद करता है। 


लहसुन का पानी :

लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं। सुबह खाली पेट लहसुन का पानी पीने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित रहता है और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। यह ड्रिंक शरीर को डिटॉक्स करने के साथ-साथ पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। इसके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण शरीर की सूजन को भी कम करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते हैं।

NSIT
Nsmch