LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Health Tips : करवट बदलते हुए कट रही रही पूरी रात : तो ये योगासन करेंगे मदद !

Health Tips : रात में घंटों नींद नहीं आती ये योगासन करेंगे मदद आजकल कई लोग ऐसे हैं जो रात में बस करवटें बदलते रहते हैं और उन्हें जल्दी नींद नहीं आती। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे लंबे समय तक मोबाइल का इस्तेमाल करना, तनाव या कोई और बीमारी। लेकिन अ

 Health Tips

 Health Tips योग न सिर्फ शरीर को लचीला बनाता है बल्कि मानसिक शांति भी देता है और अनिद्रा को दूर करने में कारगर है। खास तौर पर कुछ योगासन हैं जो शरीर को गहरा आराम देते हैं और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। आज इस लेख में आइए जानते हैं कुछ ऐसे योगासन जो अनिद्रा की समस्या को दूर कर सकते हैं।

    बालासन करें : 

बालासन शरीर और मन को शांत करता है, जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। इसके लिए आपको घुटनों के बल बैठना है और पैरों को पीछे की ओर फैलाना है। आगे की ओर झुकते हुए माथे को ज़मीन पर टिकाएं और हाथों को आगे की ओर ले जाएं। कुछ देर इसी स्थिति में रहें और गहरी सांस लें। 

    विपरीत करणी मुद्रा :

यह आसन रक्त संचार को बेहतर बनाता है और मन को शांत करता है, जिससे जल्दी नींद आने में मदद मिलती है। इसे करने के लिए दीवार के पास लेट जाएं और पैरों को ऊपर की ओर उठाकर दीवार से टिका दें। हाथों को शरीर के बगल में रखें और आंखें बंद कर लें। 5-10 मिनट तक इसी स्थिति में रहें और धीरे-धीरे सांस लें।

    सुखासन करें :

गहरी सांस लेने से शरीर का ऑक्सीजन लेवल बढ़ता है और नींद आने में मदद मिलती है। इसलिए आप सुखासन भी कर सकते हैं। इसे करना भी बहुत आसान है। आपको बस पद्मासन या सुखासन में बैठना है। आंखें बंद करके लंबी गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक ध्यान करें। आपको असर दिखने लगेगा। 

NSIT
Nsmch

    उत्तानासन करेगा मदद : 

यह आसन शरीर और मन को आराम देता है और नसों को शांत करता है। इसे करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं और पैरों को थोड़ा अलग रखें। धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें और हाथों से पैरों को छूने की कोशिश करें। इस स्थिति में 30 सेकंड से 1 मिनट तक रहें और फिर सामान्य हो जाएं।

    शवासन भी है कारगर :

शवासन सबसे अच्छा योगासन है जो पूरे शरीर को आराम देता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। इसे करना भी बहुत आसान है। आपको बस पीठ के बल लेटना है और अपने हाथ-पैर ढीले छोड़ने हैं। फिर अपनी आंखें बंद करके धीरे-धीरे सांस लें। इस स्थिति में 5-10 मिनट तक रहें और फिर सामान्य हो जाएं।