LATEST NEWS

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान सुबह गुलाबी ठंड, दोपहर में तपिश, जानें कब बदलेगा मिजाज

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

Parenting Tips: माता-पिता बनने की तैयारी कर रहे हैं? ये पेरेंटिंग टिप्स आएंगे ज़िंदगीभर काम

अगर आप पहली बार माँ-बाप बनने जा रहे हैं, तो बच्चे के जन्म से पहले कुछ ज़रूरी आदतें अपनाना आपके और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

parenting tips

Parenting tips : माता-पिता बनना जीवन का सबसे खूबसूरत एहसास है, लेकिन इसके साथ ही बच्चे को जन्म देना और अभिभावक बनना एक जिम्मेदारी भरा काम है। अगर बच्चे के जन्म से पहले कुछ आदतें और तैयारियां कर ली जाएं तो न सिर्फ आपका तनाव कम होगा बल्कि आप ज्यादा सतर्क और आत्मविश्वासी माता-पिता बन पाएंगे।

बच्चे के जन्म से पहले की गई तैयारियां न सिर्फ बच्चे के लिए फायदेमंद होती हैं बल्कि माता-पिता के बीच आपसी तालमेल और विश्वास भी बढ़ा सकती हैं। याद रखें, खुश और तैयार माता-पिता ही अपने बच्चे को बेहतर भविष्य दे सकते हैं। आइए जानते हैं होने वाले माता-पिता को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं 

बच्चे के जन्म से पहले या अगर आप बच्चे की तैयारी कर रहे हैं तो माता और पिता दोनों को संतुलित आहार लेना चाहिए। धूम्रपान, शराब और जंक फूड से दूर रहें। साथ ही पर्याप्त नींद लें और नियमित रूप से व्यायाम करें।

प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल की जानकारी 

अगर आप बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं या माता-पिता बनने वाले हैं, तो सबसे पहले आपको इससे जुड़ी सभी जानकारियां जुटा लेनी चाहिए। गर्भावस्था से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों और गलतफहमियों को पहचानें। स्तनपान, बच्चे की नींद, साफ-सफाई जैसी चीजों के बारे में पहले से ही जान लें। प्रसवपूर्व जांच समय-समय पर करवाते रहें। किसी भी असामान्यता या समस्या को नजरअंदाज न करें।

NSIT
Nsmch

भावनात्मक बंधन 

बच्चे का जन्म सिर्फ महिला तक सीमित नहीं है, अगर महिला गर्भवती हो रही है और मां बनने वाली है, तो पुरुष अब सिर्फ पति ही नहीं बल्कि पिता भी होगा। पति-पत्नी के रिश्ते में एक और रिश्ता भी जुड़ जाता है, जिसके लिए पति को गर्भवती महिला से भावनात्मक रूप से जुड़ना चाहिए। जब आप डॉक्टर के पास चेकअप के लिए जाएं, तो बच्चे की धड़कन सुनें और नाम पर चर्चा करें।

वित्तीय योजना बनाएं 

बच्चे के आने पर खर्च बढ़ेंगे, इसलिए बजट की योजना पहले से ही बना लें। स्वास्थ्य बीमा और मेडिकल इमरजेंसी फंड तैयार रखें।

घर को सुरक्षित और तैयार रखें 

घर में बच्चे के लिए सुरक्षित और साफ-सुथरा माहौल बनाएं। फर्नीचर, बिजली के प्लग आदि के कोनों को सुरक्षित बनाएं। बच्चे के रहने के लिए उपयुक्त घर तैयार करें ताकि वह सुरक्षित हो और उसके लिए आरामदायक वातावरण हो।