LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

गर्मियों में नाक से खून आ रहा है? जानिए इसके चौंकाने वाले कारण और तुरंत असरदार उपाय

गर्मियों में नाक से खून आना (नकसीर) एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है, जिसे नजरअंदाज करना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे नकसीर के कारण और उससे तुरंत राहत पाने के आसान घरेलू उपाय।

NoseBleed

Nose bleeding : क्या आप जानते हैं कि गर्मियों में नाक से खून आने पर आपको क्या करना चाहिए? अगर आप समय रहते इस समस्या पर ध्यान नहीं देंगे तो आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अत्यधिक गर्मी के कारण नाक की रक्त वाहिकाएं फट जाती हैं और इसी कारण नाक से खून आने लगता है। आइए जानते हैं इस समस्या से निजात पाने के कुछ उपायों के बारे में।

पीपल के पत्ते कारगर साबित हो सकते हैं :

सबसे पहले पीपल के कुछ पत्तों का रस निकाल लें। अब इस रस की 4 बूंदें नाक में डालें। पीपल के पत्तों के रस में पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व न सिर्फ नाक की सूजन को कम करने में बल्कि नाक से खून बहने को रोकने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। आप चाहें तो शीशम के पत्तों के रस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

घी का इस्तेमाल कर सकते हैं :

नाक से खून बहने की समस्या से निजात पाने के लिए आप गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। गाय का घी नाक में लगाने से आपकी नाक के अंदर की नमी बनी रहेगी। गर्मी का मौसम शुरू होते ही आपको नियमित रूप से नाक में गाय का घी लगाना चाहिए। इससे आपको नकसीर की समस्या से बचने में मदद मिलेगी। आप चाहें तो बेल के पत्तों को उबालकर पी सकते हैं।

ध्यान देने योग्य बात :

नाक के अंदरूनी सूखेपन के कारण नकसीर आ सकती है यानी नाक से खून बहने की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए अगर आप इस समस्या से बचना चाहते हैं तो आपको अपनी नाक को सूखने नहीं देना चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार पित्त दोष के असंतुलन के कारण भी नकसीर आ सकती है।

NSIT
Nsmch