LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Eid 2025: मेहमानों को खिलाएं दही के खास पकवान, हर बाइट में मिलेगा स्वाद और ठंडक

Eid 2025: ईद पर हर घर में तरह-तरह के व्यंजन बनते हैं, लेकिन इस बार गर्मी के मौसम को देखते हुए आप अपने मेहमानों को दही से बने व्यंजन खिलाकर खुश कर सकते हैं।

dahi dish

Eid 2025 :  ईद का त्योहार आने वाला है, जिसके लिए लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ईद अपने साथ ढेर सारी खुशियां लेकर आती है, क्योंकि इस त्योहार पर लोग एक-दूसरे के घर जाकर त्योहार की बधाई भी देते हैं। इसके चलते हर घर की महिलाएं एक के बाद एक लजीज व्यंजन बनाती हैं। अब जबकि गर्मी का मौसम है तो आप अपने मेहमानों को ऐसे व्यंजन खिला सकते हैं जो दही से बने हों। दही का इस्तेमाल करके बनाए गए व्यंजन शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं। तो चलिए आपको ऐसे व्यंजनों के बारे में बताते हैं। 

दही बताशा :शायद ही कोई होगा जिसे बताशा, गोलगप्पे या पानी पूरी खाना पसंद न हो। ऐसे में इस बार आप अपने मेहमानों को पानी बताशा की जगह दही बताशा खिला सकते हैं। ठंडी दही के साथ कुरकुरे बताशे बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। इसलिए अपने मेहमानों को स्वादिष्ट दही बताशे बनाकर खिलाएं। बच्चों को भी यह बहुत पसंद आएंगे। 

दही वड़ा :अगर गर्मी का मौसम है और आपके घर फ्रिज में दही वड़े रखे हुए हैं, तो समझिए दिन बन गया। इसलिए अगर गर्मी में कोई मेहमान बाहर से आपके घर आ रहा है, तो उसे कुछ गरम खिलाने की बजाय दही वड़े खिलाएं। यह खाने में तो स्वादिष्ट लगता ही है, साथ ही इसे खाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है। 

इडली चाट : इसे बनाना काफी आसान है और इस चाट के लिए आप पहले से ही इडली तैयार कर सकते हैं। इडली पहले से ही बनाकर रख लें और मेहमानों को खट्टी-मीठी चटनी और दही के साथ स्वादिष्ट इडली चाट सर्व करें। इसे सजाने के लिए ऊपर से बूंदी के दाने डालें। 

NSIT
Nsmch

दही के शोले : अगर आप कुछ ऐसा परोसना चाहते हैं जो दिखने में भी अच्छा लगे, तो दही की मदद से दही से शोले बनाएं। चटनी के साथ गरमागरम दही के शोले बहुत स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आप इसे अपने मेहमानों को परोसेंगे तो वे बहुत खुश होंगे। उन्हें ऐसी डिश हर जगह खाने को नहीं मिलेगी। 

दही सैंडविच : अगर आप कुछ भारी बनाने की सोच रहे हैं तो बिना सोचे दही सैंडविच बना लें। इसके लिए आपको बस अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काटकर दही में मिलाना है और फिर उसे ब्रेड पर डालकर सैंडविच तैयार करना है।