LATEST NEWS

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
  • Bihar Crime: बक्सर स्टेशन पर चांदी के गहने बरामद, पश्चिम बंगाल की रहने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार

बस 10 मिनट रोज़ करें ये काम, तनाव को कहिए हमेशा के लिए अलविदा

तनाव और चिंता से राहत पाने के लिए रोजाना सिर्फ 10 मिनट की माइंडफुलनेस मेडिटेशन करें। जानिए माइंडफुलनेस क्या है, इसके फायदे और कैसे इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

mindfulness

Benefits of mindfulness : आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अक्सर खुद को भूल जाते हैं। काम का तनाव, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सामाजिक दबाव के कारण हम बेहद परेशान रहते है इसके लिए हमें रोजाना सिर्फ 10 मिनट की जरूरत होती है। तो आइए जानते हैं माइंडफुलनेस के क्या फायदे हैं और आप इसे अपनी जीवनशैली में कैसे शामिल कर सकते हैं।

माइंडफुलनेस क्या है?

माइंडफुलनेस यानी जागरूकता का मतलब है कि हम पूरी तरह से वर्तमान समय पर ध्यान केंद्रित करें और बिना किसी भटकाव के उस पल का अनुभव करें। इसमें हम अपने विचारों और भावनाओं को बिना किसी निर्णय के स्वीकार करते हैं। इसका उद्देश्य हमारे दिमाग को शांत और संतुलित रखना है। इस प्रक्रिया के जरिए हम मानसिक शांति और स्पष्टता हासिल कर सकते हैं।

माइंडफुलनेस के फायदे

तनाव कम करना: माइंडफुलनेस हमारी मानसिक स्थिति को शांत करता है और तनाव को कम करता है। यह हमारे दिमाग को शांत करता है।

बेहतर मानसिक स्वास्थ्य: यह तकनीक चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याओं से निपटने में मदद करती है। इससे हम अपने विचारों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं और मानसिक शांति पा पाते हैं।

NSIT
Nsmch

बेहतर फोकस: माइंडफुलनेस से ध्यान केंद्रित करना आसान हो जाता है। इससे हम अपने काम में ज़्यादा प्रभावी बनते हैं और हमारी उत्पादकता बढ़ती है।

कैसे शुरू करें?

अगर आप माइंडफुलनेस शुरू करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको एक शांत जगह चुननी चाहिए। इसके बाद आराम से बैठ जाएं और अपनी सांसों पर ध्यान केंद्रित करें। जैसे-जैसे आप सांस अंदर-बाहर करते हैं, उसे महसूस करें। अगर आपके मन में कोई विचार आए, तो उसे पहचानें, लेकिन उन पर ध्यान न दें और अपना ध्यान फिर से अपनी सांसों पर वापस ले आएं। शुरुआत में इसे सिर्फ़ 10 मिनट तक करें और जैसे-जैसे यह आदत बन जाए, आप इसे और बढ़ा सकते हैं।