LATEST NEWS

  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी कट्टा और कारतूस बरामद, दो युवक हिरासत में
  • भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई: बाइक की सीट के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा देशी

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

Health Tips : गर्मियों में पिएं इनफ्यूज्ड वॉटर, डिहाइड्रेशन की समस्या होगी दूर

गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या बहुत बढ़ जाती है. खूब पानी पीने के बाद भी कई बार शरीर में पानी की कमी होने लगती है और प्यास नहीं बुझती. ऐसे में आप तुलसी के पत्ते और स्ट्रॉबेरी के कुछ स्लाइस डालकर इनफ्यूज्ड वॉटर तैयार कर सकते हैं.

infused water

Health Tips : गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या आम हो जाती है। कई बार खूब पानी पीने के बाद भी शरीर में पानी की कमी महसूस होती है और प्यास नहीं बुझती। ऐसे में साधारण पानी की जगह इनफ्यूज्ड वॉटर एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इनफ्यूज्ड वॉटर न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि शरीर की गंदगी को भी बाहर निकालने में मदद करता है। इसमें फलों, जड़ी-बूटियों और फूलों के गुण मिलकर इसे स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाते हैं। आइए जानते हैं कि आप घर पर कैसे अलग-अलग तरीके से इनफ्यूज्ड वॉटर तैयार कर सकते हैं। 

नींबू, पुदीना पत्ता और अदरक : इनफ्यूज्ड वॉटर देखने में बहुत अच्छा लगता है. इसे पीने से शरीर में जमा गंदगी साफ होती है और शरीर डिटॉक्स होता है. आप इसे नींबू, पुदीने के पत्ते और अदरक डालकर घर पर बना सकते हैं. 

संतरा, कीवी, स्ट्रॉबेरी और सेब : अगर आप फलों के साथ इनफ्यूज्ड वॉटर बनाना चाहते हैं तो आप संतरे, कीवी, स्ट्रॉबेरी, सेब या किसी अन्य पसंदीदा फल के स्लाइस डाल सकते हैं. इससे पानी का स्वाद भी अच्छा लगेगा और वजन घटाने में भी मदद मिलेगी. 

जड़ी-बूटियां : इनफ्यूज्ड वॉटर में फूलों और जड़ी-बूटियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. आप गुलाब की पत्तियां, सदाबहार के पत्ते या किसी अन्य फूल की पत्तियां डालकर इनफ्यूज्ड वॉटर बना सकते हैं. इस तरह से रोजाना 1 बोतल पानी बनाएं और पिएं. 

NSIT
Nsmch

खीरा और पुदीना पत्ता :  आप सिर्फ खीरा और पुदीने के पत्ते डालकर भी इनफ्यूज्ड वॉटर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए खीरे को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें और उसमें 10 कुचले हुए पुदीने के पत्ते, 5 कप सादा पानी, 1 कप बर्फ के टुकड़े डालकर पानी तैयार कर लें।