LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

HeatWave: डिहाइड्रेशन से बचने के लिए कितना पानी पिएं? गर्मियों में जानलेवा हो सकती है लापरवाही

गर्मियों में शरीर से अधिक मात्रा में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं, जिससे गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं, ऐसे हालात से बचने के लिए रोजाना कितना पानी पीना जरूरी है।

drinking water

Heatwave  : पिछले कुछ हफ्तों से देशभर में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल के दूसरे हफ्ते में ही पारा 40 के पार जाने लगा है। शुक्रवार (11 अप्रैल) को तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक इस बार गर्मी पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ सकती है। पहले ही इस साल की फरवरी 125 सालों में तीसरी सबसे गर्म फरवरी रही है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने सभी लोगों को अलर्ट किया है कि वे अभी से ही गर्मी से बचने के उपाय करना शुरू कर दें, यह बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए परेशानी भरा हो सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी के दिनों में हीटस्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए सबसे जरूरी है कि धूप में निकलने से बचें और दिनभर खूब पानी पीते रहें। इन दिनों हीटवेव से बचने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए? अगर आपके मन में भी यह सवाल है तो आइए जानते हैं इसका जवाब? गर्मियों में ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है, हीट स्ट्रोक से बचने और डिहाइड्रेशन के जोखिम को कम करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बहुत ज़रूरी है। गर्मियों में पसीने के रूप में शरीर से बहुत ज़्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स निकलते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होता है। इससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। इस कमी को दूर करने के लिए सभी लोगों को भरपूर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।

गर्मियों में डिहाइड्रेशन का जोखिम बढ़ जाता है 

गर्मियों में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए आपको ज़्यादा पसीना आता है और पसीने के ज़रिए पानी के साथ शरीर से सोडियम, पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी निकलते हैं। जो लोग गर्म वातावरण में या बाहर काम करते हैं जैसे मज़दूर, किसान, पुलिस आदि उन्हें डिहाइड्रेशन का जोखिम ज़्यादा होता है। इसलिए गर्मी के दिनों में तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

NSIT
Nsmch

शरीर को हर दिन कितने पानी की ज़रूरत होती है?

शरीर को स्वस्थ रखने और सनस्ट्रोक से बचने के लिए रोज़ाना लगभग 3.7 लीटर तरल पदार्थ की ज़रूरत होती है। हालांकि, सभी लोगों को कम से कम 2 से 2.5 लीटर पानी पीना चाहिए। चूंकि गर्मियों में शरीर से अत्यधिक पानी निकल जाता है, इसलिए सभी लोगों को आधा से एक लीटर ज़्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है।

इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति पर भी ध्यान दें 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और दूसरे पोषक तत्वों की पूर्ति के लिए आपको भरपूर पानी पीते रहना चाहिए और दूसरे तरल पदार्थ भी पीने चाहिए।

दिन में 8-10 गिलास पानी पिएं

नींबू पानी में थोड़ा नमक और चीनी मिलाकर पीने से शरीर को ऊर्जा मिलती है

इलेक्ट्रोलाइट्स की पूर्ति के लिए नारियल पानी पीना सबसे अच्छा तरीका है

घर पर बनी छाछ या लस्सी पिएं।