LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

Cream Biscuit Side Effects: क्रीम वाले बिस्कुट में दूध की मलाई नहीं बल्कि होती है यह चीज, जानिए क्रीम बिस्किट का काला सच,पेट की समस्याओं से लेकर हृदय रोग तक की समस्या

Cream Biscuit Side Effects: मीठे बिस्किट्स के पीछे छिपा जहर हमारी सेहत को अंदर से खोखला कर रहा है। जितना लुभावना इसका स्वाद है, उतना ही खतरनाक इनका असर है।

Cream Biscuit Side Effects
क्रीम बिस्किट का काला सच- फोटो : social Media

Cream Biscuit Side Effects:भारत में क्रीम बिस्किट सिर्फ बच्चों की पसंद नहीं, बल्कि हर उम्र के लोगों की आदत बन चुके हैं। चाय-कॉफी के साथ, भोजन के बाद या बस यूं ही मीठे स्वाद की लालच में लोग इन्हें बड़े चाव से खाते हैं। लेकिन इन मीठे बिस्किट्स के पीछे छिपा जहर हमारी सेहत को अंदर से खोखला कर रहा है। जितना लुभावना इसका स्वाद है, उतना ही खतरनाक इनका असर है।

असलियत यह है कि जिन बिस्किट्स को ‘क्रीम बिस्किट’ कहा जाता है, उनमें असली क्रीम का नामोनिशान तक नहीं होता। इनके बीच की सफेद या रंगीन परत असल में एक नकली नॉन-डेयरी मिक्सचर होती है। इसे बनाने के लिए सस्ते और जहरीले रसायनों, ट्रांस फैट, शुगर सिरप और आर्टिफिशियल फ्लेवर का इस्तेमाल किया जाता है। यही कारण है कि यह मीठा ज़हर हमारी धमनियों से लेकर बच्चों की ग्रोथ तक को बर्बाद कर देता है।

क्रीम बिस्किट में मौजूद ट्रांस फैट सबसे बड़ा खलनायक है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को बढ़ाता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को घटाता है। नतीजा—दिल की बीमारी, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का बढ़ता खतरा। लंबे समय तक सेवन करने से शरीर में इन्फ्लेमेशन, इंसुलिन रेसिस्टेंस और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियां घर कर जाती हैं। बच्चों के लिए तो यह और भी घातक है—मोटापा, पाचन की समस्या, इम्यूनिटी कमजोर होना और ग्रोथ रुकना इसके सीधे नतीजे हैं।

शुगर सिरप इन बिस्किट्स का दूसरा ज़हरीला हथियार है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाता है, इंसुलिन स्पाइक करता है और मोटापा व फैटी लिवर की ओर धकेलता है। यही नहीं, फ्रुक्टोज लिवर में चर्बी जमा कर देता है, जो धीरे-धीरे फैटी लिवर डिज़ीज़ का रूप ले लेता है।

NSIT
Nsmch

इतना ही नहीं, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर बच्चों में हाइपरएक्टिविटी, चिड़चिड़ापन और ADHD जैसे लक्षण पैदा कर सकते हैं। कुछ फ्लेवरिंग एजेंट्स तो न्यूरोलॉजिकल डैमेज तक कर सकते हैं। आर्टिफिशियल रंगों में कैंसरकारी तत्व पाए जाते हैं, जो लिवर और किडनी पर सीधा हमला बोलते हैं।

इसके अलावा, इमल्सीफायर्स और प्रिजर्वेटिव्स भी शरीर के लिए जहर साबित होते हैं। ये आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, पाचन को बिगाड़ते हैं और इम्यून सिस्टम को कमजोर बना देते हैं। BHA और BHT जैसे प्रिजर्वेटिव्स कैंसर का खतरा बढ़ाते हैं, जबकि सोडियम बेंजोएट विटामिन C से मिलकर बेंजीन नामक कैंसरजनक तत्व बना सकता है।

असल में क्रीम बिस्किट सिर्फ खाने की चीज नहीं, बल्कि धीरे-धीरे असर करने वाला ज़हर हैं। इन्हें रोजमर्रा की आदत बना लेना यानी खुद को और खासकर बच्चों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेलना है।