LATEST NEWS

  • Bihar Food Safety
  • Bihar Food Safety : बाजार में बिकने वाले खाद्य पदार्थ कितने शुद्ध? ऐसे करें मिलावट की पहचान, जानें

  • Bihar Mobile Users
  • Bihar Mobile Users:आपके नाम पर कितने सिम कार्ड चल रहे हैं? घर बैठे ऐसे करें चेक, फर्जी नंबर

  • Bihar E Cabinet
  • Bihar Cabinet Meeting: मंत्रियों के हाथ में होगी डिजिटल फाइल,बिहार में अब ऐसे होगी कैबिनेट की बैठक

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

Children's Health: आपके बच्चे का दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलने लगेगा, आज से ही खिलाना शुरू कर दें ये चीजें :

Foods For Sharp Brain : अगर आप भी चाहते हैं कि आपके बच्चे का दिमाग तेज हो और वो जिंदगी की हर दौड़ में आगे बढ़े तो यहां जानें बच्चों की डाइट में कौन से फूड्स शामिल करना फायदेमंद होता है।

Children's Health:

Children's Health: बच्चों के बेहतर विकास और ग्रोथ के लिए अच्छा खानपान होना बहुत जरूरी है। अगर डाइट सही हो तो बच्चे न सिर्फ शारीरिक रूप से स्वस्थ रहते हैं बल्कि मानसिक रूप से भी उन्हें कई फायदे मिलते हैं। माता-पिता अपने बच्चे को स्वस्थ रखने की कोशिश करते हैं, वो जिंदगी में आगे बढ़ता रहे, क्लास में उसका प्रदर्शन अच्छा रहे और वो हर समस्या का समाधान करना सीख जाए। ऐसे में माता-पिता की बस यही चिंता होती है कि किसी तरह बच्चे का दिमाग तेज हो जाए। 

यहां जानें वो कौन से फूड्स हैं जिन्हें बच्चे की डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए,

इन फूड्स को खाने पर बच्चे की ब्रेन हेल्थ अच्छी रहती है, याददाश्त बढ़ती है और वो चीजों को जल्दी नहीं भूलता। माता-पिता की ये 5 आदतें बच्चों को करती हैं परेशान, उन्हें ठीक से खाना-पीना भी मुश्किल हो जाता है बच्चों का दिमाग तेज करने वाले खाद्य पदार्थ | बच्चों के लिए दिमाग बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थ

अंडे :

बच्चों के तेज दिमाग के लिए उन्हें अंडे खिलाए जा सकते हैं। अंडे विटामिन बी12, प्रोटीन और सेलेनियम का अच्छा स्रोत हैं। अंडे खाने से बच्चों की दिमागी शक्ति बढ़ती है, दिमाग का विकास होता है और अंडे में पाए जाने वाले गुण तंत्रिका कोशिका क्षति से बचाने में भी फायदेमंद होते हैं।

बादाम :

बादाम को सुपरफूड कहा जाता है। बादाम में विटामिन ई समेत कई एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है और इसमें राइबोफ्लेविन भी होता है। ये सभी तत्व दिमाग को स्वस्थ रखने में कारगर हैं।

NSIT
Nsmch

अखरोट :

अखरोट को ड्राई फ्रूट्स में ब्रेन फूड कहा जाता है। अखरोट का आकार भी दिमाग जैसा होता है और यह दिमाग को कई तरह के फायदे भी पहुंचाता है। अखरोट में ओमेगा-फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होता है। अखरोट के सेवन से बच्चों में चीजों को जल्दी सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। बच्चे को रोजाना 1-2 भीगे हुए बादाम खिलाए जा सकते हैं। 

बेरीज :

स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी और रास्पबेरी में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। इनमें विटामिन सी और फ्लेवोनॉयड्स भी अच्छी मात्रा में होते हैं। बेरीज का सेवन दिमाग की कोशिकाओं को नुकसान से बचाता है। इन्हें खाने से सेहत दुरुस्त और दिमाग तेज रहता है। बच्चों को बेरीज स्मूदी या दही के साथ भी खिलाई जा सकती हैं। इन्हें सादा भी खाया जा सकता है।

हरी सब्जियां :

बच्चे की दिमागी शक्ति बढ़ाने के लिए पालक, मेथी, ब्रोकली और करेला खिला सकते हैं। ये सब्जियां फोलेट, विटामिन के और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इन्हें खाने से दिमाग की सेहत अच्छी रहती है और दिमाग की कार्यप्रणाली बेहतर होती है।

ओट्स :

बच्चे को रोजाना ओट्स या दलिया भी खिला सकते हैं। फाइबर से भरपूर ओट्स नाश्ते के लिए एकदम सही हैं। इससे पेट स्वस्थ रहता है और दिमाग को भी फायदा होता है। दरअसल, ओट्स खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और बच्चे पढ़ाई पर ध्यान लगा पाते हैं। ओट्स में पाए जाने वाले विटामिन ई, बी विटामिन, जिंक और पोटैशियम दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं।