LATEST NEWS

  • Mokama-Bakhtiyarpur Four-Lane Accident
  • मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक चालक की मौत, इन सबकी हालत गंभीर

  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और 80 किमी लंबे तटबंध निर्माण को मिली प्रशासनिक स्वीकृति
  • बगहा को जल्द ही हर साल आने वाले बाढ़ से मिलेगी निजात, गंडक नदी से गाद निकालने और

  • Hardeep Singh Puri
  • एमएलसी चुनाव में मिली जोरदार जीत तो राज्यसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने हरदीप सिंह पुरी को बनाया

  • diwali bonus
  • Diwali bonus: कर्मचारियों को कितना बोनस मिलना जरूरी? जानें नियम, न्यूनतम रकम और शिकायत का तरीका

  • DA Hike 2026
  • DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 63 फीसदी होने की उम्मीद, जानें सैलरी और एरियर का

दोस्ती, प्यार और अनोखा त्याग: दोस्त को हुआ पत्नी से प्यार तो पति ने करा दी शादी

एक शख्स ने प्रेम-प्रसंग में अपनी पत्नी की शादी अपने दोस्त से करा दी. मामला रोहतास के दिनारा थाना क्षेत्र का है. हनुमान मंदिर परिसर में दोनों की शादी रचाई गई. इससे पहले रातभर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

Husband Arranges Wife Marriage to His Friend

बिहार के रोहतास जिले के नटवार इलाके में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की परिभाषा बदल दी है। दिल्ली में साथ रहने वाले दो दोस्तों के बीच की गहरी दोस्ती तब विवादों में आ गई, जब एक दोस्त का अपनी ही भाभी (दोस्त की पत्नी) के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। किराए के मकान में पड़ोस में रहने के कारण दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गईं। पति को इस बात की भनक तक नहीं थी कि उसका सबसे भरोसेमंद दोस्त ही उसकी गृहस्थी में सेंध लगा रहा है।

आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए प्रेमी युगल

मामला तब खुला जब महिला अपने मायके आई हुई थी और उसका पति काम के सिलसिले में गुजरात चला गया था। इसी बीच, दिल्ली से उसका प्रेमी दोस्त उससे मिलने गांव पहुँच गया। गुरुवार की रात जब प्रेमी चोरी-छिपे महिला के घर पहुँचा, तो परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इस घटना के बाद गांव में भारी हंगामा हुआ और गुस्साए परिजनों ने युवक की पिटाई भी कर दी, जिसके बाद मामला शांत कराने के लिए पंचायत बुलाई गई।

रात भर चली पंचायत और पति की मौजूदगी

गांव में रात भर चली पंचायत में दोनों पक्षों की दलीलें सुनी गईं। दिलचस्प बात यह रही कि महिला और उसका प्रेमी किसी भी कीमत पर अलग होने को तैयार नहीं थे और एक-साथ रहने की जिद पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर महिला का पहला पति भी वहां पहुँचा। अपनी पत्नी के फैसले और उसके अडिग रुख को देखते हुए, पति ने बड़े दिल का परिचय दिया और भारी मन से इस रिश्ते को अपनी सहमति दे दी।

NSIT
Nsmch

हनुमान मंदिर में रचाई गई दूसरी शादी


पंचायत के फैसले और पति की रजामंदी के बाद, शुक्रवार की सुबह दिनारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित हनुमान मंदिर में शादी की रस्में पूरी की गईं। भगवान को साक्षी मानकर प्रेमी युगल ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इस पूरी शादी के दौरान महिला का पहला पति वहीं खड़ा सब कुछ देखता रहा। जून 2021 में हुई पहली शादी को खत्म कर, महिला ने अपने पति के दोस्त के साथ नए जीवन की शुरुआत की।

बच्चे को लेकर पंचायत का बड़ा फैसला

इस पूरे विवाद में सबसे संवेदनशील कड़ी महिला का 4 वर्षीय मासूम बेटा था। पंचायत ने इस पर भी फैसला सुनाया कि बच्चा अपनी माँ के साथ ही रहेगा। जहाँ एक तरफ लोग पति के इस त्याग और 'बड़प्पन' की चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ समाज में दोस्ती के भरोसेमंद रिश्ते को शर्मसार करने वाली इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें भी हो रही हैं। यह शादी अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।