LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

किस करने से पहले सावधान, प्यार के साथ मिल सकती है ये बीमारी, मोहब्बत के इस इंजेक्शन में छिपा है इंफेक्शन का डोज!

Kissing Health Risks: किस करने से दिल से दिया गया प्यार, कभी-कभी बैक्टीरिया और वायरस का फ्री होम डिलीवरी पैकेज भी साबित हो सकता है।...

Beware Before Kissing Love
Kiss का साइड इफेक्ट!- फोटो : X

Kissing Health Risks: मोहब्बत की दुनिया में किस यानी चुम्बन को जज्बात का सबसे नर्म और खुशनुमा इजहार माना जाता है, मगर मेडिकल साइंस की नजर में यही किस कई बार माइक्रोबायोलॉजिकल ट्रांसफर का सुपरफास्ट जरिया भी बन जाती है। यानी दिल से दिया गया प्यार, कभी-कभी बैक्टीरिया और वायरस का फ्री होम डिलीवरी पैकेज भी साबित हो सकता है।

डॉक्टरी जुबान में समझें तो इंसानी मुंह एक माइक्रोबियल हब है, जहां सैकड़ों किस्म के बैक्टीरिया और वायरस आराम फरमा रहे होते हैं। जैसे ही दो लोग किस करते हैं, यह सूक्ष्म मेहमान बिना वीजा-पासपोर्ट के एक से दूसरे में ट्रांसफर हो जाते हैं। बैंकॉक के सेफ क्लीनिक की रिपोर्ट भी यही इशारा करती है कि एक किस में लाखों माइक्रोऑर्गेनिज्म का एक्सचेंज हो सकता हैअब आप इसे मोहब्बत कहें या बायोलॉजिकल ट्रेड!

Diarch GO

अगर किसी को सर्दी-जुकाम है, तो किस एक वायरल एक्सप्रेस ट्रेन बन जाती है। नतीजा नाक बहना, छींक आना और गले में खराश का कॉम्बो पैक। वहीं कोल्ड सोर यानी हर्पीस सिम्प्लेक्स वायरस (HSV-1) के छाले होंठों पर मौजूद हों, तो एक किस सीधे दूसरे शख्स को यह तोहफा दे सकती है।

मेडिकल जगत में  मोनोन्यूक्लिओसिस को यूं ही किसिंग डिजीज नहीं कहा जाता। यह EBV वायरस से होता है और लार के जरिए फैलकर बुखार, थकान और गले की सूजन का पूरा सिलेबस खोल देता है। यानी इश्क का इम्तिहान, बिस्तर पर आराम के साथ देना पड़ सकता है।

NSIT
Nsmch

अब जरा डेंटल डिपार्टमेंट की सुनिए अगर मसूड़ों में इंफेक्शन या कैविटी है, तो किस करते ही बैक्टीरिया दूसरे के मुंह में शिफ्ट हो जाते हैं। समझ लीजिए, एक की  डेंटल हिस्ट्री दूसरे की फ्यूचर प्रॉब्लम बन सकती है।

हेपेटाइटिस B और मेनिन्जाइटिस जैसे खतरनाक इंफेक्शन भी कुछ खास हालात में किस के जरिए ट्रांसमिट हो सकते हैं, खासकर जब मुंह में घाव या ब्लीडिंग हो। मम्प्स और सिफलिस जैसी बीमारियां भी इस लव जेस्चर को रिस्की बना सकती हैं।

अब सवाल यह है कि क्या किस करना बंद कर दें? ऐसा भी नहीं! बस थोड़ा मेडिकल कॉमन सेंस अपनाइए। अगर आपको या आपके पार्टनर को कोई इंफेक्शन, छाले, बुखार या ओरल प्रॉब्लम है, तो उस वक्त मोहब्बत को थोड़ी छुट्टी दे दीजिए।

याद रखिए मोहब्बत का असली मकसद खुशी देना है, न कि इंफेक्शन का प्रिस्क्रिप्शन बांटना।