LATEST NEWS

  • Patna Fire News
  • Patna Fire News: पटना में सुबह-सुबह आग से मची अफरा-तफरी, दुकानदारों में हड़कंप

  • Bihar Panchayat
  • Bihar News: बिहार पंचायत में रिश्तेदार की एंजेंसी के जरिए सामान की सप्लाई, सरकारी राशि पर उठे सवाल

  • Boat Capsizes in Bihar
  • Bihar Boat Accident: गंगा नदी में पलटी नाव, दो लोग लापता, चार घायल

  • Bihar Vidhanmandal Winter Session
  • Bihar Vidhanmandal Winter Session: बिहार विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 30 नवंबर से, 5 दिन तक सदन में गरमाएगी

  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ,  आनंद किशोर समेत 3 प्रशासनिक अधिकारियों से भी होगी पूछताछ
  • Bihar tender Scam Case: IAS धर्मेंद्र कुमार से ED ने की 6 घंटे पूछताछ, आनंद किशोर समेत

Honeymoon Destination: गर्मियों में हनीमून पर जाना है? ये हैं सबसे रोमांटिक ठंडी जगहें

क्या आप नवविवाहित जोड़ों के लिए एक बेहतरीन यात्रा की योजना बनाना चाहते हैं? क्या आप गर्मियों में भी ठंडी वादियों का आनंद लेना चाहते हैं? तो ये 3 हनीमून डेस्टिनेशन आपकी प्रेम यात्रा को अविस्मरणीय बना देंगे।

honeymoon

Honeymoon Destination : शादियों का सीजन चल रहा है। शादी के बाद लोग हनीमून पर जाने की तैयारी करते हैं। सभी कपल्स एक-दूसरे के साथ अकेले में वक्त बिताना चाहते हैं ताकि वो एक-दूसरे को अच्छे से समझ सकें। इसके लिए हनीमून का समय काफी अच्छा होता है। अगर आपकी भी शादी होने वाली है या हाल ही में आपकी शादी हुई है तो आपको हनीमून पर जरूर जाना चाहिए। 

अगर आप अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना चाहते हैं तो इन जगहों पर जा सकते हैं। अब गर्मी का महीना शुरू हो चुका है और कई इलाकों में गर्मी भी महसूस की जा रही है। ऐसे में कपल्स हनीमून के लिए ठंडी जगह की तलाश में रहते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ खास जगहों के बारे में।

कश्मीर है खूबसूरत :

अगर आप भी हनीमून डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो गर्मी के महीने में कश्मीर एक अच्छा ऑप्शन है। गर्मी में श्रीनगर का मौसम काफी अच्छा रहता है और ये आपकी ट्रिप को और भी रोमांटिक बना देगा। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है। यहां की प्राकृतिक खूबसूरती आपका मन मोह लेगी। श्रीनगर में आप डल झील पर शिकारा की सवारी का मजा ले सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ गुलमर्ग और पहलगाम के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकते हैं।

अंडमान-निकोबार है अलग : 

अगर आपको भी समुद्र पसंद है तो अंडमान-निकोबार द्वीप आपके लिए हनीमून के लिए बेहतरीन जगह है। इस द्वीप समूह पर आप प्रकृति को बेहद करीब से देख पाएंगे। आप इस जगह पर डाइविंग का मजा ले सकते हैं और इस पल को और यादगार बना सकते हैं।

NSIT
Nsmch

केरल में बिताएं हनीमून :

केरल की खूबसूरती के सभी लोग कायल रहते है यहाँ पर लोग दुर दराज से घुमने आते है अगर आप भी हनीमून प्लान कर रहे है है तो केरल का मुन्नार बेस्ट है गर्मी के महीने में यहां का मौसम बेहद सुहाना रहता है। केरल में आप बैकवाटर का भी मजा ले सकते हैं।