LATEST NEWS

  • Bihar Completes 1627 School Projects
  • Bihar Education News: बिहार के स्कूलों की बदलेगी सूरत, बन रहे नए क्लासरूम- लाइब्रेरी-लैब, शिक्षा विभाग की बड़ी

  • Dyslexia Awareness
  • Patna News:बापू टावर से बिहार विधान मंडल तक लाल रोशनी की चमक, जानिए क्या है डिस्लेक्सिया जागरूकता की

  • Bihar Education News
  • Bihar Education News:बिहार की शिक्षा व्यवस्था में आएगा बड़ा बदलाव?शून्य से शीर्ष तक का सफर!, शिक्षा मंत्री मिथिलेश

  • Anant Singh
  • Anant Singh: मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह की नहीं खत्म होगी विधायकी! फंस गया है ये पेंच

  • Muzaffarpur Police
  • Bihar Police: धन्यवाद बिहार पुलिस, खाकी ने एक घंटे में ढूंढ निकाली रिंग सेरेमनी की गुम हुई

'मेरी जवानी और बेडरूम के सपने न देखें' बाबा रामदेव ... कंगना रनौत की योग गुरु को नसीहत, तुमसे नहीं सीखना चरित्र

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए।” इसके बाद उन्होंने रामदेव के ब्रांड पतंजलि से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया।

Kangana Ranaut Baba Ramdev row
Kangana Ranaut Baba Ramdev row- फोटो : news4nation

Kangana Ranaut Baba Ramdev row : बीजेपी सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने योग गुरु बाबा रामदेव के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कंगना की ‘Generation Gutter’ टिप्पणी को लेकर उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए थे। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रामदेव पर पलटवार करते हुए उन्हें अपनी जवानी और बेडरूम के बारे में ‘डे-ड्रीम’ नहीं करने की नसीहत दी।

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखिए।” इसके बाद उन्होंने रामदेव के ब्रांड पतंजलि से जुड़े पुराने विवादों का भी जिक्र किया। कंगना ने लिखा कि कम से कम उन्हें कभी सुप्रीम कोर्ट से झूठे या फर्जी मेडिकल प्रभाव संबंधी दावों के लिए फटकार नहीं लगी है। उन्होंने आगे कहा कि रामदेव को उन्हें चरित्र का पाठ नहीं पढ़ाना चाहिए।

कंगना ने अपने पोस्ट में लिखा, “So don’t give me character lessons, तुमसे तो बहुत ज्यादा बेहतर है मेरा कैरेक्टर, यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई।”

क्या कहा था बाबा रामदेव ने?

दरअसल, कंगना रनौत ने हाल ही में जेनरेशन जेड यानी Gen Z को लेकर ‘Generation Gutter’ टिप्पणी की थी। उनके इस बयान पर बाबा रामदेव ने सवाल उठाते हुए कहा था कि कंगना ने भारत के युवाओं के बारे में इस तरह की टिप्पणी करके अपना मानसिक संतुलन खो दिया है। रामदेव ने कंगना की योग्यता और उनके बचपन तथा युवावस्था को लेकर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि कंगना के बयान को लेकर उनकी पार्टी को संज्ञान लेना चाहिए।

NSIT
Nsmch

अब बाबा रामदेव की टिप्पणी के जवाब में कंगना के तीखे पलटवार ने इस विवाद को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।