LATEST NEWS

  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत में
  • बगीचे से बरामद हुई 25 वर्षीय युवक की लाश, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका पर एक हिरासत

  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई बढ़ोतरी
  • DA Hike : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, डीए में 3% की हुई

  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय  के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा का किया अनावरण
  • बिहारशरीफ के सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार, महाविद्यालय के संस्थापक प्रो. राजेंद्र प्रसाद

  • Patna Graduate MLC Election
  • निशांत के दांव से नीरज की जीत! कुर्मी वोटों की लड़ाई में विजेता बनी जदयू, पर्दे के पीछे

  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं करने की अपील, वीडियो बनाकर लगाई गुहार
  • Bihar News : मुंगेर में तीन युवतियों ने घर से भागकर रचाई शादी, परिजनों से की तंग नहीं

AC Temperature: गर्मी में आप भी इतना पर चलाते हैं AC तो हो जाएं सावधान, भूल कर भी टेंपरेचर ना करें इससे ज्यादा

AC Temperature: भीषण गर्मी से राहत के लिए अधिकत्तर घरों में एसी का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन एसी का तापमान सही से सेट ना किया जाए तो यह आपके सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

AC Temperature
AC Temperature- फोटो : social media

AC Temperature: गर्मी का मौसम आते ही ऑफिस, घर और गाड़ी में एयर कंडीशनर (एसी) ऑन कर दिया जाता है। ठंडी हवा से राहत तो जरूर मिलती है, लेकिन अगर एसी का तापमान गलत तरीके से सेट किया गया हो तो यह राहत सेहत पर भारी भी पड़ सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, एसी का तापमान यदि अत्यधिक कम कर दिया जाए तो यह शरीर के नेचुरल थर्मल बैलेंस को बिगाड़ सकता है। इससे सिरदर्द, बदन में जकड़न, त्वचा में सूखापन और यहां तक कि सांस की समस्या भी हो सकती है।

क्या होना चाहिए एसी का सही तापमान?

विशेषज्ञों का कहना है कि एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। यह न केवल शरीर के लिए आरामदायक होता है, बल्कि इससे बिजली की बचत और पर्यावरण की भी सुरक्षा होती है।

ठंडी हवा से हो सकती हैं ये समस्याएं

सर्दी-खांसी और गले में खराश- बहुत ठंडी हवा से श्वसन तंत्र प्रभावित हो सकता है जिससे सर्दी और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा की ड्रायनेस और खुजली- एसी में लगातार रहने से त्वचा की नमी खत्म हो जाती है, जिससे ड्रायनेस और खुजली होने लगती है।

NSIT
Nsmch

सिरदर्द और आंखों में जलन- लंबे समय तक एसी के संपर्क में रहने से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, जिससे सिरदर्द और आंखों में जलन हो सकती है।

जोड़ों में अकड़न- अत्यधिक ठंडक बुजुर्गों और बच्चों में जोड़ों की समस्या को बढ़ा सकती है।

एसी के सुरक्षित उपयोग के लिए करें ये उपाय

एसी का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस पर ही रखें। हर 2 घंटे में कमरे की खिड़की खोलकर ताज़ी हवा अंदर आने दें। एसी की नियमित सफाई और सर्विसिंग कराते रहें ताकि धूल और फंगस जमा न हो। सीधे एसी की हवा से बचें, खासकर सोते समय हवा शरीर पर सीधे न पड़े।  गौरतलब है कि एसी गर्मी में राहत जरूर देता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा ठंडी हवा आपकी सेहत पर नकारात्मक असर डाल सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप आराम और सेहत के बीच संतुलन बनाए रखें, ताकि न डॉक्टर के चक्कर लगाने पड़ें और न ही दवाइयों पर निर्भर रहना पड़े।