HIGH COURT NEWS : बिहार के पूर्व और वर्तमान सांसदों-विधायकों पर चल रहे मुकदमों की रिपोर्ट तैयार, हाईकोर्ट में अब शुक्रवार को होगी अगली सुनवाई

HIGH COURT NEWS : बिहार के पूर्व और वर्तमान सांसदों-विधायकों

PATNA : पटना हाईकोर्ट में राज्य के पूर्व एवं वर्तमान सांसदों और विधायकों के विरुद्ध लंबित आपराधिक मुकदमों से सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई हुई।चीफ जस्टिस के वी चंद्रन की खंडपीठ को सुनवाई के दौरान बताया गया कि इन मामलों पर रिपोर्ट आ चुका है।इन मामलों पर 27 सितम्बर,2024 को की जाएगी।

इससे पूर्व कोर्ट ने इन मामलों की मॉनिटरिंग करते हुए राज्य के जिला जजों को प्रगति रिपोर्ट छः सप्ताह में देने का निर्देश दिया था।इससे पूर्व की सुनवाई में  कोर्ट ने महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी करते हुए राज्य के सभी जिला जजों से सभी जिलाधिकारियों,  हितधारकों, एवं पुलिस अधीक्षक की बैठक बुला कर मामलो की त्वरित सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा था।

Diarch GO

 गौरतलब है कि अदालत ने जिला जजों से पूर्व एवं  वर्तमान एमपी /एमएलए के ख़िलाफ़ लंबित मामलों की सुनवाई की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट दायर करने का निर्देश दिया था।कोर्ट ने इससे पहले भी इन मामलों को शीघ्रता से निष्पादित करने के दिशानिर्देश जारी करते रही है। इन मामलों पर 27सितम्बर,2024 को सुनवाई  की जाएगी।