LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

चोर को भा गया मंदिर का शांत और सुकून का माहौल, चोरी के सामान के साथ गहरी नींद में सो गया, सुबह पुजारी ने देखा तो कर दिया यह काम

jharkhand news - शिव मंदिर में चोरी करने गया युवक पूरी रात वहीं सो गया। अगली सुबह मंदिर के पुजारी ने युवक को चोरी के सामान के साथ पकड़ा।

चोर को भा गया मंदिर का शांत और सुकून का माहौल, चोरी के सामान

chaibasa  - गांव के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी करने गए युवक को वहां का शांत और सुकून भरा माहौल इतना पसंद आया   कि वह चोरी के सामान के साथ ही वहीं सो गया। सुबह जब मंदिर के पुजारी वहां पहुंचे तो उन्होंने चोर को  वहां देखा और लोगों  को जानकारी दी। बाद में  पुलिस ने चोर के पास से मंदिर का सामान बरामद किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया गया

चोरी से जुड़ा अनोखा मामला झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले का है। बताया गयारात के करीब 2 बजे, 25 साल का एक चोर जिले में प्राचीन मां काली शीतला मंदिर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हो गया। यहां उसने मंदिर में मौजूद हर किमती चीज को इकट्ठा किया और भागने लगा। मगर इससे पहले मंदिर से बाहर निकलता नशे धुत चोर को गहरी नींद आ गई। अब जब स्थानीय लोग मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ था।

मंदिर से चुराए सामान के साथ गहरी नींद में सोया

लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया, जब चोर को मंदिर के शांत और ठंडे माहौल में नींद की झपकी आ गई। चुराए हुए सामान चांदी का एक छोटा त्रिशूल और कुछ सिक्कों को एक थैले में रखकर वह मंदिर के कोने में बैठ गया। 

शायद रात की थकान और मंदिर का सुकून भरा माहौल उसे भा गया और वह वहीं सो गया। सुबह जब पुजारी मंदिर पहुंचे, तो चोर को सामान के साथ खर्राटे लेते पाया। पुजारी ने तुरंत गांववालों को सूचना दी और स्थानीय पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोर को हिरासत में लिया। चोर के पास से चुराया हुआ सामान बरामद कर लिया गया और मंदिर को कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

NSIT
Nsmch

गांव में हो रही घटना की चर्चा

जिस  तरह यह घटना  हुई, उसके   बाद गांव  में चर्चा शुरू  हो गई। कुछ लोग इसे भगवान का चमत्कार बताने लगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर का शांत माहौल और भगवान का आशीर्वाद शायद चोर को भी भा गया। 

फिलहाल, पुलिस ने चोर के खिलाफ चोरी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।