LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

6 साल पहले मानव तस्करी की शिकार नाबालिग की दास्तां सुनकर कांप जाएंगे आप, पढिए

6 साल पहले मानव तस्करी की शिकार नाबालिग की दास्तां सुनकर कां

Jharkhand : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की 16 वर्षीय एक किशोरी, जो लगभग छह वर्ष पूर्व मानव तस्करी का शिकार हो गई थी, को दिल्ली में चलाए गए एक संयुक्त बचाव अभियान में सकुशल मुक्त करा लिया गया है। यह कार्रवाई चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन और रेस्क्यू टीम के संयुक्त प्रयासों से सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

यह संपूर्ण रेस्क्यू ऑपरेशन झारखंड भवन के स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल के मार्गदर्शन और निर्देशन में चलाया गया, जिनके प्रभावी समन्वय से अंतरराज्यीय एजेंसियों ने मिलकर पीड़िता का सफल रेस्क्यू सुनिश्चित किया।


1 लाख रुपये में बेचकर कराया जबरन विवाह, हुआ शारीरिक व मानसिक शोषण

Diarch GO

बचाव के बाद पीड़िता की काउंसलिंग के दौरान मानव तस्करी के इस भयानक खेल के कई गंभीर तथ्य सामने आए। पीड़िता ने बताया कि उसे नाबालिग अवस्था में झारखंड से बहला-फुसलाकर दिल्ली लाया गया था। यहाँ उससे जबरन घरेलू काम कराया गया। इसके बाद उसे मुंबई भेज दिया गया, जहाँ उसे 1 लाख रुपये में बेचकर एक अज्ञात व्यक्ति से जबरन शादी करा दी गई। इस दौरान किशोरी को लगातार मानसिक और शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ा।


आधार कार्ड में फर्जीवाड़ा कर छिपा दी गई वास्तविक उम्र

मामले की जांच में सामने आया है कि तस्करों ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए किशोरी के आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि में फर्जीवाड़ा कर उसे बालिग दर्शाया था, ताकि उसकी वास्तविक उम्र छिपाई जा सके और इस अवैध कृत्य को वैध रूप देने का प्रयास किया जा सके। पुलिस इस दस्तावेजी धोखाधड़ी की भी गहराई से जांच कर रही है।


प्लेसमेंट एजेंसी चला रही थी मानव तस्करी का रैकेट, 5 नामजद

NSIT
Nsmch

जांच के दौरान इस संगठित गिरोह से जुड़े कई तस्करों के नाम सामने आए हैं, जिनमें प्रतिमा गुप्ता (निवासी गुमला), हेमंत गुप्ता, विशाल गुप्ता, मनीष भारती और मीना देवी शामिल हैं। पता चला है कि दिल्ली के रोहिणी स्थित राम विहार क्षेत्र से संचालित एक प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए पीड़िता को अलग-अलग जगहों पर भेजा जाता था। पुलिस इस प्लेसमेंट एजेंसी की भूमिका और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जांच कर रही है।


गुदड़ी थाने में मामला दर्ज, झारखंड सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत कार्रवाई

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी थाने में मानव तस्करी, धोखाधड़ी और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। झारखंड सरकार की मानव तस्करी के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत पीड़िता को काउंसलिंग, आवश्यक कानूनी सहायता और पुनर्वास (Rehabilitation) प्रदान किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए जांच जारी है और जल्द ही इसमें कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।