LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

Jharkhand News: मामा ने लगाई डांट तो भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मामा की हत्या, जंगल में फेका शव

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक भांजे ने अपने ही मामा की हत्या दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। मामा का कसूर बस इतना था कि वो अपनी बहन के सामने ही भांजा को डांट लगाया था।

Jharkhand News: मामा ने लगाई डांट तो भांजे ने अपने दोस्तों क
भांजे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी मामा की हत्या- फोटो : SOCIAL MEDIA

West singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के टेबो थाना क्षेत्र के पारा शिक्षक सनिका टोपनो (48) की हत्या उसके ही भांजे ने कर दी। मृतक का कसूर बस इतना था कि वह अपने भांजे को उसकी मां के सामने डांटा था।

इस मामले में पुलिस ने  मृतक के भांजा सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों एक नाबालिक है। एसपी आशुतोष शेखर ने यह जानकारी दी। एसपी ने कहा कि टेबो थाना क्षेत्र के वनग्राम हरसिंह कोचा गांव निवासी पारा शिक्षक सनिका टोपनो का भांजा संजय बोदरा (24) अपने मामा सानिका टोपनो से कुछ दिन पूर्व बाईक मांग चाकी गया था, इसी दौरान संजय ने बाईक क्षतिग्रस्त कर दिया था। इसी को लेकर जारी विवाद में 16 अप्रैल को संजय बोदरा सानिका टोपनो के घर गया और उसकी हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सानिका टोपनो ने संजय के सामने ही उनकी मां को खरीखोटी सुनाई थी, जिससे संजय काफी आहत हो गया और मामा के जाने के बाद अपने दोस्त सुदर्शन बोदरा (20), रेला हेम्ब्रम और एक नाबालिक के साथ पीछा किया और हरसिंह कोचा वनग्राम में उसे डंडा से पीट पीट कर हत्या करने के बाद सिर को पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शव जंगल में ही पहाड़ के पास फेंक दिया।

इधर 17 अप्रैल को जब परिजनों ने तलाश शुरु की तो सानिका टोपनो की लाश जंगल में मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे अनिल टोपनो के प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरु की और पुलिस ने शुक्रवार को चारो आरोपियों को टेबो थाना क्षेत्र के चाकी गांव से संजय बोदरा, लोटा गांव से सुदर्शन बोदरा, रेला उर्फ डेका (19) और एक नाबालिक को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद नाबालिक को बाल सुधार गृह तथा अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch