LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

झारखंड के 50 हजार के ईनामी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को बहरीन से लौटते ही पुलिस ने दिल्ली में दबोचा

झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ एक कुख्यात गैंगस्टर जिसपर हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमले सहित कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और वांछित गैंगस्टर निशार हसन उर्फ निशार हुसैन उर्फ निशु को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली एअरपोर्ट से गिरफ्तार किया है.

झारखंड के 50 हजार के ईनामी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को बहरीन से
झारखंड के 50 हजार के ईनामी मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को बहरीन से लौटते ही पुलिस ने दिल्ली में दबोचा- फोटो : NEWS 4 NATION

N4N डेस्क:झारखंड पुलिस ने 50 हजार रुपए का ईनामी और लम्बे समय से फरार हत्या, रंगदारी, जानलेवा हमले सहित कई आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त और वांछित गैंगस्टर निशार हसन उर्फ निशार हुसैन उर्फ निशु को जमशेदपुर पुलिस ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंगस्टर निशार हसन बहरीन से भारत लौट रहा है. इसके बाद पुलिस आईजीआई एयरपोर्ट पहुंच गई. निशार जैसे ही इमिग्रेशन काउंटर पर पहुंचा, पहले से सतर्क सुरक्षा एजेंसियों ने उसे दबोच लिया. जमशेदपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडे ने उसकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उनका कहना है कि गृह मंत्रालय द्वारा जारी लुकआउट नोटिस के आधार पर की कार्रवाई की गई है.

दो हत्याओं में मुख्य आरोपी

एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि निशार हसन बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क का रहने वाला है. वो लगभग दो साल पहले साकची थाना क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी के पास पवन यादव की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी है. इस केस में पहले ही नौ अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं. इसी बीच निशार झारखंड से फरार हो गया.

Diarch GO

दहशत फैलाने की कोशिश

फरार रहने के दौरान भी निशार की आपराधिक गतिविधियों पर विराम नहीं लगा. साल 2023 में उसने मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर राजा सिंह की हत्या की वारदात को अंजाम दिया. इसके अलावा बोड़ाम थाना अंतर्गत डिमना झील के पास आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर जानलेवा हमला भी उसी की करतूत मानी जा रही है. वो जमीन के सौदों से जुड़े लोगों से रंगदारी वसूलने में भी संलिप्त था.

लुकआउट सर्कुलर था जारी

दुमका जिले में गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के बाद उसने अपने गिरोह को फिर से सक्रिय करने की कोशिश शुरू कर दी थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते बहरीन भागने के बाद भी वो वहीं से गिरोह के संचालन की कोशिश कर रहा था. पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को उसकी गतिविधियों की जानकारी दी थी, जिसके आधार पर उसके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था.

NSIT
Nsmch

हाई अलर्ट पर थी पुलिस

यही लुकआउट सर्कुलर निशार हसन की गिरफ्तारी में सबसे बड़ा हथियार साबित हुआ. वो जैसे ही भारत लौटा, आईजीआई एयरपोर्ट पर उसे हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उसे ट्रांजिट रिमांड पर जमशेदपुर लाया गया. निशार के खिलाफ आईपीसी, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत सात संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं.