LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

phone cover seller NEET success - सड़क किनारे मोबाइल कवर बेचनेवाला ने पास किया नीट, बनेगा डॉक्टर, कामयाबी पर बधाई देने पहुंचे PhysicsWallah के सीईओ

phone cover seller NEET success - सड़क किनारे भाई के साथ मोबाइल कवर का ठेला लगानेवाले युवक ने नीट परीक्षा में कामयाबी हासिल की। जिसके बाद छात्र से मिलने के लिए फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडेय पहुंचे।

phone cover seller NEET success - सड़क किनारे मोबाइल कवर बेच
रोहित कुमार को बधाई देते फिजिक्सवाला के सीईओ अलख पांडेय- फोटो : NEWS4NATION

Jamshedpur - दो  दिन पहले नीट 2025  का रिजल्ट जारी किया  है। जिसमें कई   छात्रों को कामयाबी मिली  है।  लेकिन एक छात्र की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। यह छात्र है झारखंड के जमशेदपुर का रहनेवाला  रोहित   कुमार। रोहित कुमार ने नीट-यूजी 2025 में 720 में से 549 अंक प्राप्त किया। उसकी ऑल इंडिया रैकिंग 12,284 है।  रोहित की कोशिश  है कि वह   झारखंड के किसी सरकारी  मेडिकल कॉलेज में एडमिशन ले।

मोबाइल कवर का  बिजनेस

दरअसल, रोहित की  चर्चा उसके नीट में कामयाबी को लेकर नहीं, बल्कि उसके बैकग्राउंड से है। क्योंकि उन्होंने अपने भाई के साथ ठेला लगाकर मोबाइल कवर बेचते हुए नीट परीक्षा पास की है।  रोहित ने अपने तीसरे प्रयास में मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम क्वालिफाई करके यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित ने उन युवाओं के लिए उदाहरण पेश किया है, जो संसाधनों और समय की कमी का रोना रोता है। 

Diarch GO

PhysicsWallah की मदद से बदली किस्मत

PhysicsWallah के CEO अलख पांडेय खुद रोहित से मिलने उनके ठेले पर पहुंचे। रोहित ने बताया कि वो इस संस्थान के उम्मीद बैच के स्टूडेंट रहे हैं, जिसमें नीट परीक्षा की फ्री कोचिंग दी जाती है। इस   दौरान उन्होंने रोहित को सफेद कोट भी पहनाया। 

मेडिकल स्टोर से मेडिकल कॉलेज तक का सपना

रोहित ने बताया कि उनके पापा सब्जी मंडी में काम करते थे। 12वीं के बाद रोहित ने कॉलेज छोड़ दिया और पूरा ध्यान नीट की तैयारी पर लगाया। कोरोना काल में रोहित एक मेडिकल स्टोर पर काम करते थे, वहीं से डॉक्टर बनने का सपना जगा।

NSIT
Nsmch

अलख पांडे से बातचीत में रोहित ने अपनी दिनचर्या बताते हुए कहा, ‘दिनभर काम करता था, रात 3 बजे तक पढ़ाई करता था। फिर सुबह 7 बजे उठकर काम पर लग जाता था।’