LATEST NEWS

  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर सेवा से ईको-टूरिज्म को लगेंगे पंख
  • Bihar News : वाल्मीकि टाइगर रिजर्व पर्यटकों के लिए फिर से खुला, नए पैकेज, हाथी सफारी और हेलीकॉप्टर

  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा
  • Kolkata Durga Puja Stampede: चोरबागान पूजा पंडाल में मची भगदड़, कई लोग घायल, सप्तमी के दिन हादसा

  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से उठाया, इस मामले में हुई गिरफ़्तारी
  • Bihar News : भाजपा विधायक के करीबी बताए जा रहे शैलेश मिश्रा को गुजरात पुलिस ने बक्सर से

  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद मोहन, कहा राजपूत समाज का हो रहा क्रमबद्ध कत्लेआम
  • दादा की दुर्दशा..छोटू सिंह का निष्काशन और डॉ एनपी सिंह का ट्रांसफर...जदयू पर जमकर बरसे पूर्व सांसद आनंद

  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar Crime : वैशाली में प्रेमिका के पिता और स्कूल गार्ड ने रची शिवम की हत्या की साजिश,

NSMCH आदित्यपुर में एमबीबीएस के पहले बैच के हुआ स्वागत, छात्रों को बेहतर डॉक्टर बनने के लिए किया प्रेरित

NSMCH आदित्यपुर में एमबीबीएस के पहले बैच के हुआ स्वागत, छात्

jAMSHEDPUR - जिले के आदित्यपुर स्थित 650 बेड के नेताजी सुभाष सुपर मल्टीस्पेशियलिटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सोमवार को पहले बैच के एमबीबीएस छात्रों का प्रबंधन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर को चिह्नित करने के लिए संस्थान में एक औपचारिक स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान नए छात्रों को बेहतर चिकित्सक बनने के लिए प्रेरित किया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति


कार्यक्रम में नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन सह चांसलर मदन मोहन सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विशिष्ट अतिथियों में संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर विभा सिंह, डायरेक्टर डॉ. एम.के. सिन्हा, प्रिंसिपल डॉ. एन.के. सिंह, और नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नागेंद्र सिंह शामिल हुए।

NSIT
Nsmch

संस्थान के विजन से कराया अवगत

प्रिंसिपल डॉ. एन.के. सिंह ने अपने संबोधन में छात्रों को संस्थान की स्थापना, उद्देश्य और भविष्य के विजन से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा के नए आयाम स्थापित करेगा।

झारखंड और बिहार में क्रांतिकारी परिवर्तन का लक्ष्य


डॉ. सिंह ने जोर देकर कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में यह संस्थान झारखंड और बिहार में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की दिशा में अग्रसर है। इसका उद्देश्य न केवल बेहतरीन डॉक्टर तैयार करना है, बल्कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को भी मजबूत करना है।

पहले बैच की भूमिका महत्वपूर्ण


प्रिंसिपल ने नए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पहले बैच के रूप में आप सभी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे संस्थान के गौरव को आगे बढ़ा सकें।

भविष्य की तैयारियों पर बल

कार्यक्रम का समापन भविष्य की तैयारियों पर बल देते हुए किया गया, जिसमें छात्रों को उत्कृष्ट चिकित्सा पेशेवर बनने के लिए संस्थान द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों और समर्थन के बारे में बताया गया।