LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Jharkhand News: नक्सलियों ने ग्रामीण को बनाया शिकार, धारदार हथियार से गला रेत कर दी हत्या

Jharkhand News: पश्चिमी सिंहभूम के छोटा नागर थाने क्षेत्र में नक्सलियों ने एक ग्रामीण को पहले बंधक बनाया फिर उसकी गला रेत कर हत्या करा दी। मारा गया ग्रामीण भी नक्सलियों का साथी बताया जा रहा है।...पढ़िए आगे

Jharkhand News: नक्सलियों ने ग्रामीण को बनाया शिकार, धारदार
नक्सलियों ने ग्रामीण को बनाया शिकार- फोटो : SOCIAL MEDIA

Chakradhapur News: पश्चिमी सिंहभूम के छोटा नागर थाने क्षेत्र में हथियार से लैस नक्सलियों ने पहले अपने ही साथी को बंधक बनाया फिर उसकी धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। नक्सलियों के इस कारनामे से आस-पास के ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है।

धारदार हथियार से गला रेतकर की हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटानागरा क्षेत्र के घोर नक्सल क्षेत्र के दीकुपोंग निवासी तुपरा होनाहोगा के घर पर पहुंचे और हथियार के बल पर उसके घर को घेर लिया और उसे बंधक बना लिया। बंधक बनाने के कुछ देर के बाद नक्सलियों ने तुपरा होनाहोगा की धारदार हथियार से  गला रेतकर हत्या कर दी।

Diarch GO

आईडी ब्लास्ट में भी दो जवान हुए थे घायल

बता दें कि हत्या की घटना के एक दिन पहले ही इसी इलाके में नक्सलियों ने आईडी बम ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों के दो जवानों को घायल कर दिया था जिसमें एक सब इंस्पेक्टर की मौत इलाज के दौरान हो गई। नक्सलियों के अनियंत्रित बढ़ती गतिविधियों से आस-पास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का महौल है। अक्सर इन इलाकों में बड़ी संख्या में नक्सलियों को घूमते देखा जा सकता है।

हत्या के कारणों का नहीं चला अबतक पता

नक्सलियों ने उस ग्रामीण की हत्या क्यों की, इसका कोई स्पष्ट कारण का पता अभी नहीं चल पाया है लेकिन नक्सलियों के इस हरकत से पूरे इलाके में डर कायम है। लोग अपने घर से बाहर नहीं निकलने  को मजबूर हैं। मारे गए ग्रामीण का भी नक्सल कनेक्शन रहा है और वह कुछ महीने पूर्व ही जेल से बाहर आया था। स्थानीय पुलिस इस केस के हर पहलू की जांच कर रही है।

NSIT
Nsmch

अभिषेक-सुमन की रिपोर्ट